National

खड़गे से आज नीतीश – तेजस्वी की मुलाकात, विपक्षी एकता के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर तय होगी रणनीति

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

विपक्षी एकता की मुहिम पर महत्पूर्ण बातचीत करने को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली में मौजूद है। इस दौरान हुआ विपक्ष के महत्वपूर्ण नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं इसी कड़ी में आज यानी सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही नीतीश कुमार आज जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय भी कुछ देर के लिए जा सकते हैं। इससे पहले कल बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात किया।

दरअसल, विपक्षी एकता की मुहिम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पूरी ताकत के साथ लगे हैं। इसी क्रम में आज उनकी मुलाकात दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से होगी। इन दोनों नेताओं के बीच विपक्षी एकता बनाने को लेकर भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके साथ विपक्ष दलों की महाबैठक को लेकर समय और जगह तय करने को लेकर भी बातचीत हो सकती है।

मालुम हो कि, इससे पहले पिछले महीने ही नीतीश कुमार दिल्ली गए थे जहां उनके मुलाकात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से हुई थी। इस मीटिंग में पार्टी के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। इस दौरान नीतीश कुमार ने विपक्ष की अन्य छोटी पार्टियों को विपक्षी एकता के मंच पर लाने के लिए बातचीत करने हेतु अधिकृत किया गया था। उसके बाद नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और महाराष्ट्र में शरद पवार तथा उद्धव ठाकरे के साथ बैठक कर विपक्षी एकता पर उनकी राय जानी थी।

जानकारी के अनुसार, आज की मुलाकात में राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के खिलाफ मत रखने वाली पार्टियों को साथ लाने की रणनीति पर विचार होगा। विपक्षी एकता पर बात कितनी बनेगी यह भी अपने आप में एक देखने वाले बात होगी। हालांकि, पिछले दिनों डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विपक्षी एकता को लेकर कहा था कि जहां क्षेत्रीय दल मजबूत है वहां कांग्रेस को पिछली सीट की सवारी करनी चाहिए और जहां कांग्रेस सशक्त स्थिति में है वहां उसे आगे रहना चाहिए।

आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 मई को एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा भी था कि कर्नाटक में सरकार बनने के बाद विपक्षी दलों की बैठक की तिथि पर बात होगी। रविवार को दिल्ली में वे इसे अंतिम रूप देंगे। दिल्ली में नीतीश के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार सरकार के सूचना जनसम्पर्क तथा जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह भी मौजूद हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

4 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

10 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

11 घंटे ago