National

मानहानि मामले में आज तेजस्वी के खिलाफ होगी सुनवाई, गुजरातियों को ‘ठग’ कहने का है मामला

मानहानि मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ आज अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट में सुनवाई होनी है। मानहानि की यह याचिका गुजरातियों को ठग कहने के मामले में अपर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट डीजे परमार की अदालत में सामाजिक कार्यकर्ता और कारोबारी हरेश मेहता ने दर्ज कराई है।

पिछली सुनवाई में तेजस्वी के वकील ने मांगी थी मोहलत

इस मामले में पहली सुनवाई पिछले हफ्ते 1 मई को हुई थी। कोर्ट ने करीब 5 मिनट तक दोनों पक्षों के बयानों को सुना। इसी बीच डिप्टी सीएम के वकील ने कोर्ट से मोहलत मांगी। इस पर कोर्ट ने 8 मई को अगली तारीख दी थी।

वहीं, फरियादी हरेश मेहता के वकील प्रफुल्ल आर पटेल ने सुनवाई के दौरान न्यायालय में सर्वोच्च कोर्ट के फैसला का हवाला देते हुए कहा कि अगर कोई अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऐसे में अभियुक्त कितना भी बड़ा क्यों न हो उसे गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

मेहुल चौकसी की बात रखते हुए दिया था बयान

तेजस्वी यादव ने पिछले महीने नीरव मोदी को लेकर आई एक खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए गुजरातियों पर ही विवादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था- ‘आज देश के हालात में सिर्फ गुजराती ठग हो सकते हैं। उनके ठग को माफ भी कर दिया जाएगा। एलआईएसी, बैंक का पैसा दे दो फिर वह भाग जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा।

दोस्त, यार जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं, लेकिन इनका तोता पिंजरे से नहीं निकलता है। उनके इसी बयान के बाद कारोबारी हरेश मेहता ने बीते 21 मार्च को तेजस्वी यादव के खिलाफ IPC की धारा-499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत मामला दर्ज करवाया था।

याचिका में लिखा- सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए

कारोबारी हरेश मेहता ने अपनी याचिका में कहा है कि मीडिया को दिए बयान में तेजस्वी यादव ने पूरे गुजराती समुदाय को ‘ठग’ कहा है। यह गुजरातियों की सार्वजनिक रूप से मानहानि और उन्हें अपमानित करता है। इसलिए इस मामले में उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

3 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

4 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

11 घंटे ago