National

लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव से बिहार के डॉक्टर का परिवार खत्म, पत्नी-बच्चों समेत 5 की मौत

पंजाब के लुधियाना में रविवार को हुए जहरीली गैस रिसाव में मरने वाले 11 में से 5 लोग एक ही परिवार के थे। बिहार में गया जिले के कोंच प्रखंड निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में मातम छा गया है। डॉक्टर कविलाश यादव और उनकी पत्नी एवं तीन बच्चों की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव में पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। कविलाश कि माता और पिता तुरंत लुधियाना के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि लुधियाना के गियासपुर स्थित एक कारखाने में जहरीली गैस के रिसाव से अब तक 11 लोग दम तोड़ चुके हैं, जबकि कुछ लोग बीमार हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक कविलाश शर्मा पेशे से डॉक्टर थे और वे अपने पत्नी और बच्चों के साथ लुधियाना में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि जहां गैस रिसाव हुआ वहां पास में ही पास ही उनका मकान था। रविवार सुबह कारखाने में जहरीली गैस का रिसाव होने से परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में डॉ. कविलाश के अलावा उनकी पत्नी वर्षा, बेटी कल्पना और बेटा अभय नारायण एवं आर्यन शामिल हैं।

कविलाश मूलरूप से गया जिले के कोंच प्रखंड स्थित मंझियावां टोला धनु बिगहा के रहने वाले थे। परिवार के पांच लोगों के मौत की खबर जैसे ही पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। कविलाश के पिता झलकदेव यादव और उनकी मां तुरंत लुधियाना के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि लुधियाना के कारखाने में गैस रिसाव से अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। जहरीली गैस का रिसाव कैसे हुआ इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ समेत अन्य टीमें मौके पर तैनात हैं। ड्रोन के जरिए घरों की तलाशी ली जा रही है कि कहीं कोई व्यक्ति बेहोश तो नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

8 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

8 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

13 घंटे ago