कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी संसद सदस्यता जाने के बाद ट्विटर अकाउंट का बायो भी बदल दिया है। राहुल गांधी ने ‘अयोग्य सांसद’ (Dis’Qualified MP) लिखते हुए अपना ट्विटर अकाउंट का बायो बदला है।
दरअसल, राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट के बायो में लिखा है कि यह राहुल गांधी का आधिकारिक अकाउंट है, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं। इसी के साथ ही राहुल ने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में आगे ‘अयोग्य सांसद’ (Dis’Qualified MP) लिखा है।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के विरोध में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पार्टी नेता राजघाट पर सत्याग्रह कर रहे हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने सत्याग्रह करने के लिए कांग्रेस को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस की ओर से इसके पीछे सुरक्षा व्यवस्था का हवाला दिया गया है। बता दें कि इस सत्याग्रह में प्रियंका गांधी वाड्रा, मुकुल वासनिक, के.सी. वेणुगोपाल समेत कई नेता मौजूद हैं।
इससे पहले शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अदाणी समूह के बीच संबंधों के बारे में सवाल पूछने से डरते नहीं हैं। उन्होंने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। राहुल गांधी ने कहा मेरी आवाज दबाई जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर बने…
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…
बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…