National

राहुल गांधी को एक और झटका, खाली करना होगा सरकारी बंगला; लोकसभा आवास समिति ने दिया नोटिस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला है. लोकसभा की हाउस कमेटी ने ये नोटिस जारी किया है. उन्हें 30 दिन में यानी 22 अप्रैल तक अपना सरकारी बंगला खाली करना होगा. हाल में ही सूरत की एक कोर्ट ने ‘मोदी सरनेम’ से जुड़ी एक टिप्पणी के मामले में उन्हें दोषी पाया था. जिसके बाद उन्होंने दो साल की जेल की सजा भी सुनाई गई थी. अगले दिन यानी शुक्रवार को राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. अभी वर्तमान में राहुल गांधी 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रह रहे हैं.

बता दें अगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष 30 दिनों में सरकारी बंगला खाली नहीं करना चाहते है, तो वो हाउसिंग कमिटी को लेटर लिखकर समय सीमा बढ़ाए जाने की मुहलत मांग सकते हैं. राहुल को अगर 30 दिनों के बाद भी बंगले में रहना है तो उन्हें तो वो कमर्शियल रेंट देकर अधिकतम 6 महीने तक बंगला में रह सकते हैं.

लोकतंत्र की लड़ाई लड़ते रहेंगे- राहुल

लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि वो पार्लियामेंट के सदस्य रहे या न रहें वो लोकतंत्र की लड़ाई लड़ते रहेंगे. भले इसके लिए उन्हें जेल में डाल दिया जाए. उन्होंने ये भी कहा था कि वो गांधी है सावरकर नहीं इसलिए वो माफी नहीं मांगगे.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

12 घंटे ago