National

मैच से पहले खास रथ पर सवार हुए PM मोदी और एंथनी अल्बानीज, कप्तानों को टेस्ट कैप भी थमाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला है. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. वहीं, दोनों देशों के बीच पहली क्रिकेट सीरीज के 75 साल पूरे होने के अवसर पर यह भव्य आयोजन रखा गया.

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज स्टेडियम पहुंचे. दोनों प्रधानमंत्री ने एक खास रथ गोल्फ कार्ट में स्टेडियम का ‘लैप ऑफ ऑनर’ लगाया.

टेस्ट मैच देखने के लिए दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने गोल्फ कार्ट पर सवार मोदी और अल्बानीज का तालियां बजाकर स्वागत किया. मैच से पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने कप्तानों को टेस्ट कैप देकर सम्मानित किया.

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को खास कैप देकर सम्मानित किया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने स्टीव स्मिथ को इस खास टेस्ट मैच की कैप दी.

स्मिथ और अल्बानीज आपस में व्यस्त थे, तभी पीएम मोदी ने स्टीव स्मिथ को बुलाया और हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भी रोहित शर्मा से हाथ मिलाया और चारों ने हाथ ऊपर कर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ताना संबंधों की मिसाल दी.

टॉस के बाद रवि शास्त्री ने पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम को भारतीय क्रिकेट से जुड़ी खास यादों के बारे में बताया और उसकी तस्वीरें भी दिखाईं. इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट से जुड़ी यादों के बारे में भी रवि शास्त्री ने दोनों नेताओं को बताया.

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पीएम मोदी को खास आर्टवर्क भेंट की, जिसमें दोनों देशों के 75 साल के क्रिकेट के संबंध दर्शाए गए हैं. दोनों देशों के प्रधानमंत्री राष्ट्रगाम के दौरान अपनी-अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 घंटा ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 घंटा ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

3 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

9 घंटे ago