Samastipur

समस्तीपुर: होली के मौके पर किशोर ने कादो फेंक दिया तो गुस्साए युवक ने उसके मां की गोली मारकर हत्या कर दी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के पुसहो गांव में होली के मौके पर एक किशोर ने एक युवक के शरीर पर कादो फेंक दिया तो गुस्साए युवक ने किशोर की मां को बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुवार सुबह बिथान थाने की पुलिस ने महिला के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा है। मृतक महिला की पहचान उसी गांव के संजय यादव की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। हत्या का आरोप गांव के ही श्याम यादव पर लगा है।

होली के मौके पर क्यों हुआ खूनी खेल

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के संजय यादव के पुत्र अनिकेत कुमार ने बुधवार को होली के मौके पर दोपहर गांव के ही श्याम यादव पर रास्ते से गुजरने के दौरान कादो और गोबर फेंक दिया था। अनिकेत का यह व्यवहार श्याम को पसंद नहीं आया। जिस कारण दोपहर में दो गुटों के बीच विवाद हुआ। हालांकि गांव के लोगों द्वारा बीच-बचाव कर मामला को शांत करा दिया गया। फिर गांव में होली मनी।

लोगों ने बताया कि देर रात करीब 11:00 बजे श्याम यादव अचानक संजय यादव के घर पर पहुंच गया किवाड़ खटखटाने लगा। जिसके बाद संजय घर से बाहर निकला तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान श्याम ने संजय पर देसी कट्टे से गोली चलाना चाहा लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इस दौरान उसकी पत्नी रेखा देवी भी बाहर निकली और बीच-बचाव करने लगी। संजय वहां से भागकर घर के अंदर छुप गया। लेकिन इसी दौरान श्याम ने रेखा को ही गोली मार दी। गोली उसके सिर में मारी गई है। जिससे रेखा की मौत मौके पर ही हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद श्याम वहां से फरार हो गया। बाद में लोगों ने घटना की जानकारी बिथान थाने को दी।

क्यों बढ़ा मामला

बताया गया है कि कादो और गोबर फेंकने के बाद हुए विवाद पर श्याम दोपहर बिथान थाना पहुंचकर थाने में आवेदन दिया था। लेकिन इस आवेदन पर पुलिस सक्रिय नहीं हुई। जिसके बाद शाम में श्याम को कुछ लोगों ने छींटाकशी भी की। बताया गया है कि इस घटना के बाद श्याम काफी गुस्से में आ गया और देर रात इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद गांव में दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त है। लोगों का कहना था कि अगर पुलिस दोपहर में कार्रवाई की होती तो इस हत्याकांड को रोका जा सकता था।

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

बिथान थाना अध्यक्ष दिल कुमार भारती ने बताया कि दिन में गोबर व कादो फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गांव में पुलिस टीम को भेजा गया था। दोनों पक्ष को समझा बुझा भी दिया गया था। इसी दौरान रात में हत्या की वारदात सामने आई है। आरोपी घर से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

3 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

13 घंटे ago