National

मामा ने भांजी की शादी में चढ़ाया 81 लाख नकद, 40 तोला सोना और 30 बीघा जमीन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजस्थान के नागौर में भांजी की शादी में तीन मामाओं ने मिलकर तीन करोड़ से ज्यादा का मायरा भरा है। इतना बड़ा मायरा देने पर यह चर्चाओं का विषय बन गया। शादी में अलग अलग प्रकार की रस्में होती है। उन्हीं में से ही एक रस्म मायरा की भी होती है। जहां पर मामा अपनी भांजी-भांजे की शादी में मायरा देता है। कई इलाकों में इस रस्म को भात भरना भी कहते हैं।

मामा ने अपनी भांजी को दिया ऐसा मायरा कि सब हो गए हैरान

राजस्थान के नागौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामा ने अपनी भांजी को इतना मायरा दिया की वह सुर्ख़ियों में आ गया। आपको बता दें की तीन भाइयों ने मिलकर अपनी भांजी का 3 करोड़ से ज्यादा का मायरा भरा है। जिसमें 81 लाख कैश, 40 तोला सोना, 30 बीघा जमीन के साथ 3 किलो चांदी के गहने शामिल हैं।

थाली में रख के लाए 500 -500 के नोटों की गड्डी

घेवरी देवी और भंवरलाल पोटलिया की बेटी अनुष्का की बुधवार को शादी हुई। जहां अनुष्का के नाना भंवरलाल गरवा सिर पर नोटों की थाली लेकर भांजी के घर पहुंचे। 500-500 के नोटों की थाली देखकर सारे रिश्तेदार चौक गए। वहीं तीनों मामा हरेंद्र, रामेश्वर और राजेंद्र अनाज की बोरियों से भरी ट्रॉली के साथ भांजी के लिए स्कूटी भी लाए।

ससुराल वालों को दिए चांदी के सिक्के

आपको बता दें की भांजी के अलावा ननिहाल वालों ने भांजी के ससुराल वालों को एक-एक चांदी का सिक्का भी दिया। साथ ही भांजी को 500 के नोटों की चुनरी भी ओढ़ाई गई। दुल्हन के नाना भंवरलाल गरवा का कहना है की घेवरी देवी उनकी इकलौती बेटी है। उनके पास करीब 350 बीघा जमीन है। रस्मों के अनुसार मायरा देने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए। राजस्थान का नागौर इलाका भर-भर कर मायरा भरने के लिए फेमस है।

क्या होता है मायरा

राजस्थान में विवाह में ननिहाल वाले अपनी आर्थिक स्थिति के मुताबिक मायरा देते है। मायरा में तोहफा या फिर कुछ रकम या गहने होते हैं। जो कि मामा अपने भांजा या भांजी को देते हैं। इसे भात भरने की रस्म भी कहा जाता है। भात भरने से पहले भात न्यौंतने की रस्म की जाती है।

भात न्यौंतने की रस्म में लड़की की मां अपने पिता, भाई, भाभी व भतीजों को तिलक लगाकर बेटा या बेटी की शादी में पहुंचने का न्‍यौता देती है। फिर मायके से नाना, मामा शादी वाले दिन बेटी के घर जाकर भात भरते हैं। जिसे मायरा भरना भी कहते हैं। भात में नकदी, गहने व कपड़े भेंट किए जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

7 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

7 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

8 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

17 घंटे ago