Education

बिहार बोर्ड शनिवार को घोषित कर सकता है इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे, जानें समय…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

Bihar Board BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार राज्य के 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं और नतीजे शनिवार, 18 मार्च को या सोमवार, 20 मार्च 2023 को निश्चित तौर पर घोषित किए जाने की पूरी संभावना है। ऐसे में यदि बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा यदि शनिवार को करता है तो यह मार्च में पिछले चार साल से घोषित किए जा रहे बीएसईबी 12वीं रिजल्ट के क्रम में ऐसा दूसरी बार होगा। इससे पहले, बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2019 में शनिवार, 30 मार्च को घोषित किए थे।

Bihar Board 12th 2023 Result: दोपहर बाद ही घोषित होते रहें है बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे

दूसरी तरफ, यदि बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 टाइम की बात करें पिछले 8 वर्षो के ट्रेंड के मुताबिक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) इंटर रिजल्ट की घोषणा आमतौर पर दोपहर बाद ही करता रहा है। वर्ष 2017 के परिणाम (सुबह 11 बजे) को छोड़ दिया जाए तो इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम दोपहर 3 से 4 बजे के बीच ही घोषित किए जाते रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार बार भी बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा दोपहर 3 बजे के बाद करेगा।

Bihar Board 12th 2023 Result: बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे चेक करने के लिए विकल्प

हालांकि, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि यदि बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा यदि इस शनिवार, 18 मार्च 2023 को करेगा तो इस सम्बन्ध में आधिकारिक सूचना आज यानि शुक्रवार, 17 मार्च 2023 तक अवश्य जारी कर दी जाएगी। बोर्ड द्वारा बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 डेट, टाइम के लिए अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी करेगा। साथ ही, इस अधिसूचना में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 देखने के विभिन्न विकल्पों की भी जानकारी बीएसईबी द्वारा आधिकारिक तौर पर साझा की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

35 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

49 मिनट ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

1 घंटा ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

2 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

11 घंटे ago