National

कौवा काटे, झूठ बोले…पति ने जिंदा पत्नी को बताया डेड, वजह हैरान करने वाली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

रांची. आपने अंधविश्वास के कई किस्से सुने होंगे. ऐसा ही एक मामला होली के दिन बुधवार को रांची में सामने आया है. रांची से 40 किमी दूर डकरा के भूतन नगर बस्ती में जब लोग होली के उल्लास में डूबे थे. उसी समय दामान तर्केश्वर ने अपनी सास को फोन पर उनकी बेटी के देहांत की मनहूस खबर दी.

जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. मायके वाले विलाप करने लगे. यह खबर पूरे गांव में फैल गई और सन्नाटा पसर गया. लड़की के माता-पिता व भाई रोते-रोते भूतन नगर में ही स्थित बेटी के ससुराल पहुंचे. वहां का नजारा देख सभी चौंक गए.

दरअसल, लड़की के मायके वाले दामाद के घर पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी साबिया गुजिया तल रही है और दामाद को परोस कर खिला रही है. हालांकि, बेटी को सही सलामत देख मायके वालों को तसल्ली मिली. लेकिन दामाद से बेटी की मौत की गलत खबर देने के संबंध में सवाल करने लगे. तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.

बताया गया कि सुबह-सुबह तारकेश्वर आंगन में बैठकर पेपर पढ़ रहा था. वहीं उसकी पत्नी साबिया साफ सफाई का काम कर रही थी. तभी एक काला कौवा आकर साबिया के सर पर चोंच मार दिया. तारकेश्वर ने जब यह देखा तो उसे कुछ अजीब लगा. यह बात उसने आस-पड़ोस के लोगों को बताई तो पड़ोसी ने कहा कि कौए का चोंच मारना अपशकुन माना जाता है. इसका मतलब यह है कि उस व्यक्ति की आयु अब कुछ ही दिन की शेष है.

तब लोगों ने तारकेश्वर को यह सलाह दी कि कौए के चोच मारने की स्थिति में ऐसी व्यक्ति की मौत की झूठी खबर दी जाए और परिजन विलाप करते हुए आंसू बहा दें तो अपशकुन टल जाता है. इसलिए उसने सास-ससुर को उनकी बेटी की मौत की झूठी खबर दे दी.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

8 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

10 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

16 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

16 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

16 घंटे ago