Bihar

बिहार में अब नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, बस एक क्लिक पर मिलेगी जमीन की पूरी हिस्ट्री

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में अब माउस के एक ही क्लिक पर जमीन का इतिहास उपलब्ध होगा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग इसकी तैयारी कर रहा है. इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसी साल यह सेवा ऑनलाइन शुरू होने की संभावना है. इससे आमलोगों को जमीन-जायदाद की जानकारी के लिए अंचल कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे. उनके समय की बचत होगी. जमीन विवाद में कमी आयेगी. साथ ही अंचल कार्यालयों में भी काम का दबाव और भीड़भाड़ कम होगी. सरकार को जमीन की लगान भी ऑनलाइन मिल सकेगी.

3.78 करोड़ जमाबंदी होगी डिजिटाइज्ड

सूत्रों के अनुसार राज्य में इस समय करीब तीन करोड़ 78 लाख जमाबंदी हैं. इन सभी का डिजिटलीकरण कर दिया गया है. अब इनके सत्यापन का काम चल रहा है. इनका सत्यापन करने के लिए डिजिटल किये गये जमाबंदी का मिलान जमाबंदी पंजी से किया जा रहा है. इस प्रक्रिया में डिजिटल जमाबंदी की अशुद्धियां या त्रुटियों को खत्म करने किया जा रहा है. इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पत्र लिखकर सभी अपर समाहर्ताओं को 15 अप्रैल तक की समय -सीमा दी है.

पहले 31 मार्च तक पूरा होना था सत्यापन

सूत्रों के अनुसार इसके पहले विभाग ने सभी तीन करोड़ 78 लाख डिजिटल जमाबंदी के सत्यापन का काम 31 मार्च ,2023 तक पूरा करने का सभी अपर समाहर्ताओं को नौ दिसंबर ,2022 को निर्देश जारी किया था. हालांकि, सत्यापन का काम पूरा करने में अधिक समय लगने की संभावना के कारण विभाग ने 28 फरवरी को निर्देश जारी कर सभी अपर समाहर्ताओं से 15 अप्रैल, 2023 तक पूरा करने के लिए कहा है.

वेबसाइट से मिल सकेगा जमीन का विवरण

इन जमाबंदियों के डिजिटल हो जाने से आम लोगों को विभाग की वेबसाइट पर ही जमीन से संबंधित जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी. इसमें जमीन के इतिहास का पूरा विवरण उपलब्ध होगा. जमाबंदी पंजी में उपलब्ध सभी जानकारियां डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेंगी. बाद में विभाग की वेबसाइट पर इन सभी को अपलोड होने से आम लोगों को बहुत सहूलियत होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

3 मिनट ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

8 घंटे ago