National

चिराग पासवान ने रच दिया इतिहास, नागालैंड में JDU से दोगुना अधिक सीट जीता

नागालैंड में विधानसभा के चुनाव का परिणाम आ गया है. यहां नागालैंड में बीजेपी और एनडीपीपी गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है. एनडीपीपी गठबंधन को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई है. नागालैंड चुनाव में बिहार की तीन पार्टियां भी चुनाव लड़ रही थी. इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू, लालू यादव की पार्टी आरजेडी और चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (R) मैदान में थी.

चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (R) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि एलजेपी (R) के प्रत्याशी 9 सीटों पर दूसरी स्थान पर रहे. एलजेपी (R) यहां 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी.

वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को महज एक सीट पर जीत मिला. जबकि दो सीटों पर जेडीयू दूसरे स्थान पर रही. सबसे बुरा हाल आरजेडी का हुआ. यहां आरजेडी अपना खाता भी नहीं खोल पाई, आरजेडी को यहां महज 0.5 प्रतिशत वोट हासिल हुआ.

चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (R) ने नागालैंड की पुघोबोतो और टोबु सीट पर जीत दर्ज की है. इसके साथ ही चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार नौ विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रहे और काफी कम वोटों से चुनाव हारे. चिराग की पार्टी को यहां 8.65 प्रतिशत वोट मिला जो जेडीयू के वोट के मुकाबले दुगने से ज्यादा है. यहां सबसे ज्यादा वोट और सीट बीजेपी को मिला है. बीजेपी को यहां 18.93 प्रतिशत वोट मिला है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

4 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago