जो अब तक नहीं हुआ था वो हो गया है. ऑस्कर 2023 भारत के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. जहां एक तरफ सभी को RRR से उम्मीदें थीं वहीं बेस्ट डॉक्युमेंट्री की श्रेणी में द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है. ये देश का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है. देश ने इतने सालों में कई सारे ऑस्कर्स नॉमिनेशन्स हासिल किए हैं लेकिन अभी तक भारत को कभी भी ऑस्कर नहीं मिल पाया था. साल 2023 भारत के लिए खास साबित हो रहा है. अभी RRR से भी भारत को उम्मीदें हैं.
भारत की तरफ से ऑस्कर्स में इस साल तीन फिल्मों को नॉमिनेशन्स मिला था जिसमें शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में इसे भी शामिल किया गया था. फिल्म के साथ इस कैटेगरी में हाउलआउट, हाऊ डू यू मेजर अ ईयर, द मारथा मिचेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर ऐट द गेट जैसी फिल्मों को शामिल किया गया था जिसमें द एलिफेंट व्हिस्परर्स को अवॉर्ड से नवाजा गया है. ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि ये भारत के इतिहास में ऑस्कर्स जीतने वाली पहली फिल्म बन गई है.
इस फिल्म को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था. इसका निर्देशन कार्तिकी गोंजाल्विस ने किया है. वे एक सोशल डॉक्युमेंट्री फोटोग्राफर और फिल्ममेकर हैं. कार्तिकी ने अपनी इस शॉर्ट फिल्म से इतिहास रच दिया है. जो काम बड़े-बड़े दिग्गज आजतक नहीं कर सके वो काम कार्तिकी की इस फिल्म ने कर के दिखा दिया है. भारतवासियों के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है.
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…