Bihar

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, महागठबंधन लगा रही ED-CBI के दुरुपयोग का आरोप, भ्रष्टाचार पर घेरेगी BJP

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से होली की छुट्टियों के बाद फिर शुरू हो रहा है. इस बजट सत्र का आज सातवां बैठक होगा. समझा जा रहा है कि आज का दिन पिछले छह दिनों से ज्यादा हंगामें भरा होने की उम्मीद है. एक तरफ जहां सत्ता पक्ष ED-CBI के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए बीजेपी को घेरेगी. वहीं, एनडीए महागठबंधन पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष पर हमला करेगी. गौरतलब है कि लालू परिवार पर जांच एजेंसियों के शिकंजा कसने के कारण बिहार की राजनीति गर्म है. ऐसे में, सदन की कार्रवाई न के बराबर चलने की उम्मीद जतायी जा रही है.

इडी ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर किया पेश : चितरंजन गगन

राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने इडी की तरफ से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिजनों के यहां की गयी छापेमारी के संदर्भ में जारी किये गये बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अपने गलत कारनामों पर पर्दा डालने के लिए इडी ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है. राजद प्रवक्ता गगन ने कहा कि लालू प्रसाद के परिवार और विशेष रूप से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की छवि को प्रभावित करने के लिए भाजपा की तरफ पहले से तैयार स्क्रिप्ट को इडी ने जारी कर दिया है.

बयान की भाषा , दर्शाये गये तथ्य और जारी की गयी तस्वीरें हीं बता रही हैं कि तथ्यों को तोड़- मरोड़ कर पेश किया गया है. जिस मामले को साक्ष्य के अभाव में दो-दो बार क्लोज्ड कर दिया गया. उसके बाद राजनीतिक प्रतिशोध में नौ वर्षों बाद एफआइआर दर्ज की गयी. जब सीबीआइ को कोई साक्ष्य नहीं मिला, तो अब इडी को लगा दिया गया है. जनता सब समझ रही है और समय आने पर जनता ही जवाब देगी.

लालू परिवार पर कारवाई से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बेचैनी क्यों : विजय सिन्हा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि आपने ही 2008 में अपने नेता (अब स्व.) शरद यादव के साथ लालू प्रसाद के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा तत्कालीन पीएम के साथ जांच एजेंसियों को सौंपी थी. अब कार्रवाई हो रही है तो आपको बेचैनी क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष घड़ियाली आंसू बहा कर लालू परिवार को झांसा देने की कोशिश कर रहे हैं. पहले आरोप लगाया, जांच एजेंसियों को सबूत दिया और अब रुई से छाती पीट कर लालू-तेजस्वी की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं. पलटीमार राजनीति का यह सबसे घटिया नमूना है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago