Bihar

‘तेजस्वी नहीं झुकेगा’ राजद समर्थकों ने ट्विटर पर चलाया अभियान, CBI और ED के खिलाफ लगाये पोस्टर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजद समर्थकों ने ट्विटर हैंडल पर राजद सुप्रीमो लालू यादव एवं तेजस्वी यादव सहित उनके परिवार के समर्थन में एक हैजटैग अभियान छेड़ा है. अभियान का नाम ”तेजस्वी नहीं झुकेगा” हे. विभिन्न ट्विटर हैंडल के जरिये यह अभियान दिन भर ट्रेंड करता रहा. इस अभियान के जरिये बताया गया कि लालू प्रसाद और उनका परिवार केंद्र की मनमानी के बाद भी नहीं झुकेगा.

ट्विटर पर टॉप फाइव में रहा ‘तेजस्वी नहीं झुकेगा’

यह अभियान रविवार को दिन भर समय-समय पर ट्विटर पर टॉप फाइव में बना रहा. रविवार की साम सात बजे इस अभियान से 75 हजार से अधिक लोग इससे जुड़े हुए थे. इस अभियान में तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ,हेमा यादव, मंत्री समीर कुमार महासेठ और प्रो चंद्रशेखर आदि मंत्री शामिल रहे. इस अभियान में कई सोशल एक्टविस्ट जुड़े रहे. राजद के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल्स पर यह अभियान लागतार छाया रहा.

सीबीआइ और इडी के खिलाफ राजद के कार्यकर्ताओं ने लगाये पोस्टर

राजद के प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ सीबीआइ और इडी के गलत इस्तेमाल एवं विरोधियों के खिलाफ उसके इस्तेमाल के संदर्भ में पटना के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाये गये हैं. यह पोस्टर राजद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की तरफ से लगाये गये हैं. यह बैनर लगाने वाले लोगों में भाई अरुण कुमार के अलावा नीरज राय एवं मनोज यादव प्रमुख हैं.

पोस्टर में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाइयों को दर्शाया गया

लगाए गए इन पोस्टर में दिखाया गया है कि किस प्रकार से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने से नरेंद्र मोदी का नींद उड़ गयी है. केंद्र सरकार के तोते सीबीआई एवं बाज इडी को लालू परिवार सहित तमाम विरोधी दल के लोगों के परिवारों को परेशान करने के लिए लगा दिया है. बैनर में इसे विभिन्न नेताओं पर सीबीआइ और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाइयों को भी दर्शाया गया है. वही बैनर में यह भी दिखाया गया है कि सरकारी खजाना लूटने वाले उन पूंजी पतियों के यहां सीबीआइ कब छपा मारेगी, जो केंद्रीय नेताओं के परम मित्र हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

3 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

4 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

11 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

11 घंटे ago