National

पोस्ट ऑफिस के ज्वाइंट अकाउंट में निवेश कर हर महीने पा सकते हैं 10650 रुपये, जानें कैसे…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

Post Office Scheme: डाक विभाग के मंथली इनकम स्कीम के तहत ज्वाइंट अकाउंट में 18 लाख निवेश कर निवेशक हर माह 10,650 रुपये की रकम पा सकते हैं. इस स्कीम में निवेशक एक बार निवेश कर एकमुश्त राशि हर माह ब्याज के रूप में प्राप्त कर सकते हैं. फिलहाल ब्याज की दर 7.1 फीसदी है. इस स्कीम में लॉक इन पीरियड एक साल का होता है. एक साल के बाद पेमेंट लेने पर दो फीसदी की कटौती की जाती है.

दो विकल्पों में निवेशक कर सकते हैं पैसा जमा

निवेशक के पास दो विकल्प होते हैं. वह इस राशि को निकाल भी सकते हैं और इस स्कीम में दोबारा निवेश भी कर सकते हैं. 2023-24 के आम बजट में इस स्कीम में सिंगल एकल निवेशक राशि की सीमा 4.50 लाख रुपये से बढ़ाकर नौ लाख रुपये की गयी है. वहीं ज्वाइंट अकाउंट के लिए 15 लाख रुपये किया गया है. बढ़ायी गयी राशि सीमा एक अप्रैल से लागू होगी. हालांकि, इसके अलावा भी डाक विभाग में कई स्कीम है जिनमें निवेश का लाभ निवेशक ले सकते हैं.

15 लाख के निवेश पर हर महीने मिलेगा नौ हजार

वित्तीय जानकार टीडी सिंह ने बताया कि अगर कोई निवेशक 15 लाख रुपये का निवेश करता है, तो ब्याज के रूप में हर माह लगभग नौ हजार रुपये मिलेंगे. वहीं, सिंगल 18 लाख रुपये का निवेश करने पर निवेश को 10,650 रुपये निवेशक के अकाउंट में हर माह की पहली तारीख को अपडेट हो जायेगा. ये राशि मैच्योरिटी तक आपको मिलती रहेगी. वहीं, सिंगल अकाउंट के तहत निवेशक नौ लाख रुपये निवेश करते है, तो मंथली ब्याज लगभग 5,325 रुपये मिलेगा.

वहीं पोस्ट ऑफिस की सबसे लोकप्रिय योजना किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश करके आप 7.2 फीसदी के हिसाब से रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. इस स्कीम की खास बात ये है कि आप 1,000 रुपये से लेकर अधिकतम जितनी चाहे उतनी राशि का निवेश कर सकते हैं. यह राशि केवल 100 रुपये के मल्टीपल में होनी चाहिए. इसमें आपको पैसे 120 महीने में डबल हो जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

22 मिनट ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

13 घंटे ago