Bihar

OMG! बिहार में जेल चेकिंग के दौरान मोबाइल निगल गया कैदी, भयंकर दर्द हुआ तो पहुंचा अस्पताल, जानें पूरा मामला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के गोपालगंज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि चनावे जेल में रूटीन चेकिंग के दौरान पकड़े जानें के डर से एक कैदी ने अपना मोबाइल फोन ही निगल लिया. हालांकि, चेकिंग के वक्त तो वो बच गया. मगर इसके बाद कैदी के पेद में भयंकर दर्द शुरू हो गया. इसके कारण आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया. जब डॉक्टरों ने इसकी जांच की तो पता चला कि उसे पेट में मोबाइल फोन है. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. इसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए.

एक्सरे में दिखा मोबाइल फोन

बताया जा रहा है कि गोपालगंज के चनावे की जेल में बंद कैदी के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसके पेट का एक्सरे किया गया. पेट के एक्सरे में मोबाइल जैसा कुछ दिखा. इसपर डॉक्टरों को भरोसा नहीं हुआ तो फिर से जांच की गयी. इसके बाद सभी हैरान रह गए. फिर कैदी के लिए इलाज के लिए डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम का गठन किया गया. जो कैदी के ऑपरेशन पर फैसला लेगी.

पीएमसीएच किया गया रेफर

गोपालगंज सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शशि रंजन ने बताया कि कैदी के ऑपरेशन के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. ये अपने आप में एक अनुठा मामला है. हालांकि, डॉक्टरों की राय पर फिलहाल उसे पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है.वहीं कैदी के पेट में मोबाइल मिलने से जेल प्रशासन में खलबली मची हुई है. मामले के कारण जेल प्रबंधन पर भी सवाल उठने लगा है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन आया कैसे. मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है. बताया जा रहा है कि आज कैदी को पटना भेजा जा सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

20 मिनट ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

13 घंटे ago