National

साल के पहले दिन लोगों को लगा जोर का झटका! 25 रुपये तक महंगा हो गया गैस सिलेंडर, चेक करें नए भाव

आज से नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है. नए साल के साथ ही आम लोगों को महंगाई (Inflation) का एक और झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2023 को गैस सिलेंडर के नए भाव जारी कर दिए हैं. खास बात ये है कि गैस सिलेंडर के प्राइस में 25 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई है. ध्यान देने वाली बात ये है कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में की गई है और घरेलू गैस सिलेंडर अपने पुराने रेट पर मिल रहे हैं. आज राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के प्राइस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आइए जानते हैं कि अलग-अलग शहरों में कितने में मिल रहा है गैस सिलेंडर-

कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में दर्ज की गई तेजी-

नए साल यानी 1 जनवरी, 2023 की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में बढ़ोतरी हुई है. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के प्राइस में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में घर के गृहणियों का बजट तो नहीं बिगड़ने वाला है, लेकिन रेस्टोरेंट, होटल आदि जगहों पर खाना महंगा हो सकता है क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. नई दरें आज से लागू भी हो चुकी हैं.

जानें चारों महानगरों में कितने में मिल रहा कमर्शियल गैस सिलेंडर-

    • दिल्ली – 1769 रुपये प्रति सिलेंडर
    • मुंबई – 1721 रुपये प्रति सिलेंडर
    • कोलकाता – 1870 रुपये प्रति सिलेंडर
    • चेन्नई – 1917  रुपये प्रति सिलेंडर

जानें चारों महानगरों में कितने में मिल रहा घरेलू गैस सिलेंडर-

    • दिल्ली – 1053 रुपये प्रति सिलेंडर
    • मुंबई – 1052.5 रुपये प्रति सिलेंडर
    • कोलकाता – 1079 रुपये प्रति सिलेंडर
    • चेन्नई – 1068.5 रुपये प्रति सिलेंडर

पिछले साल 153.5 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर

आपको बता दें कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में लंबे वक्त से कोई बदलाव नहीं किया गया है. आखिरी बार बदलाव 6 जुलाई 2022 को किया गया था, जब तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के प्राइस में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी. वहीं पिछले एक साल की बात की जाए तो घरेलू सिलेंडर के प्राइस में कुल 153.5 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं साल 2022 में घरेलू एलपीजी के प्राइस में चार बार बदलाव हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

37 मिनट ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

15 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

16 घंटे ago