National

एयर होस्टेस से छेड़खानी में दो गिरफ्तार, दिल्ली से बिहार आ रहे इंडिगो की फ्लाइट में पायलट से भी हाथापाई…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

विमान में यात्रा के दौरान हंगामा, दुर्व्यवहार, छेड़खानी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री के साथ बदतमीजी का मामला अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था कि निजी विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी और पायलट से व्‍यवहार किए जाने की घटना सामने आई है। इंडिगो की दिल्ली पटना फ्लाइट में शराब पीकर फ्लाइट में चढ़े 3 यात्रियों ने एयर होस्‍टेस के साथ दुर्व्‍यवहार किया और मना करने पर हाथापाई की भी की।

एक आरोपी फरार

दिल्ली से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में तीनों आरोपियों ने पटना तक हंगामा किया। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी फरार हो गया। आरोपितों की पहचान हो गई है। वे हाजीपुर निवासी नीतीश कुमार और रोहित कुमार हैं। तीनों से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। पकड़े गये युवकों से उसके बारे में जानकारी ली जा रही है। डीएसपी ने भी घटना की पुष्टि की।

पहले हंगामा शुरू किया

रविवार की रात इंडिगो की उड़ान दिल्ली से पटना आ रही थी। इस उड़ान में शराब के नशे में दो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसका अन्य यात्रियों ने विरोध किया। एयर होस्टेस जब उन्हें समझाने पहुंची तो युवक उनसे भी उलझ गए। इस बीच पायलट ने घटना की सूचना पटना एयरपोर्ट को दे दी। विमान रविवार की रात करीब 10 बजे पटना पहुंचा।

सीआईएसएफ ने दबोचा

विमान के यहां उतरते ही सीआईएसएफ के जवानों ने दोनों युवकों को दबोच लिया। बाद में उन्हें एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस बाबत इंडिगो के अधिकारियों ने पुलिस में लिखित शिकायत की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाने लाकर नीतीश कुमार और रोहित कुमार की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। इसमें दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है।

एयर इंडिया में महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार

इससे पहले न्‍यूयॉर्क से दिल्‍ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में ऐसी ही घटना की खबर सामने आई थी। बिजनेस क्‍लास से यात्रा कर रही एक बुजुर्ग महिला यात्री पर नशे में धुत एक पैसेंजर ने पेशाब कर दिया था। मामला 26 नवंबर 2022 का था। पीड़ित महिला यात्री की शिकायत ने इसकी शिकायत। उसके बाद माले के आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

38 मिनट ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

54 मिनट ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

2 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

5 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

7 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

13 घंटे ago