दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. एक हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगे. पाकिस्तान, अफगानिस्तान और जम्मू-कश्मीर में भी शाम को 7 बजकर 56 मिनट पर धरती कांप उठी. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया जा रहा है. इसकी तीव्रता 5.9 रही. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में जमीन में 200 किलोमीटर नीचे था. हालांकि अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है. लेकिन भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में हैं. इससे पहले भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे.
नए साल की रात में भी दिल्ली-एनसीआर में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था. नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (एनसीएस) भारत सरकार की नोडल एजेंसी है, जो देशभर में भूकंप की गतिविधियों को मॉनिटर करती है. रविवार को न्यू ईयर की रात को आए भूकंप का एपिसेंटर हरियाणा का झज्जर था. यह जमीन से 5 किलोमीटर नीचे आया था. इससे पहले 12 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर की धरती भूकंप के झटकों से कांप उठी थी. एनसीएस के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 थी. इसका केंद्र नेपाल था. और यह जमीन से 10 किलोमीटर नीचे आया था.
दिल्ली-एनसीआर भूकंप बेहद संवेदनशील इलाके में आता है. अगर यहां ज्यादा तेजी का भूकंप आया तो बड़े स्तर पर नुकसान हो सकता है, जिसका शायद अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. अब एक हफ्ते में दूसरी बार धरती हिली है,ऐसे में लोगों में खौफ पैदा हो गया है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…