National

दो लोगों का गला काटकर वीडियो बनाकर भेजना…’, आतंकी नौशाद ने बिहार के 2 लड़कों को दिया था टास्क

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ व लश्कर ए तैयबा से जुड़े आतंकी नौशाद अली व खालिस्तान समर्थक आतंकी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा से पूछताछ के बाद स्पेशल ने बिहार के आरा में छापेमारी कर दो नाबालिगों को धर दबोचा है।

दोनों से पूछताछ में कई चौकाने वाली जानकारी मिली है। नौशाद ने आरा जाकर उक्त दोनों नाबालिगों को जेहाद के नाम पर काम करने के लिए तैयार किया था। उसने दोनों को टास्क देते हुए कहा था कि जब वह निर्देश देगा तब वे किसी दो व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर उसका वीडियो बनाकर उसे भेज दें।

गौरतलब है कि स्पेशल सेल 12 जनवरी की रात आतंकी नौशाद अली और जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को दिल्ली के जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से तीन पिस्टल, 22 कारतूस व दो हैंड ग्रेनेड मिले थे। उनसे पूछताछ के बाद भलस्वा डेरी स्थित एक घर से पुलिस ने कुछ सामान बरामद किया था। उस कमरे में दोनों ने विगत 15 दिसंबर को राज कुमार नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर 37 सेकंड का वीडियो बना उसे पाकिस्तान में बैठे लश्कर ए तैयबा के आतंकी सोहैल को भेजा था।

गूगल मैप के जरिये उत्तराखंड से हथियार लाए थे आतंकी

कमरे में पहले शव के तीन टुकड़े किए गए बाद में कई और टुकड़े कर उसे भलस्वा डेरी के झोड़ में फेंक दिया गया था। स्पेशल सेल को झोड़ से कुछ कंकाल मिले थे। जांच से पता चला था कि आतंकी गूगल मैप के जरिये उत्तराखंड से दिल्ली में हथियार लाए थे। इस दौरान आतंकियों को पाकिस्तान से इनके आका ने सिग्नल ऐप पर निर्देश दिए और गूगल मैप के जरिये हथियार से भरे बैग की लोकेशन भेजी थी। पूरे आपरेशन को ड्राप डेड मेथेड के जरिये गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया, ताकि एजेंसियों को भनक न लगे।

नौशाद पहले कुख्यात हथियार तस्कर था। तिहाड़ जेल में लश्कर के आतंकियों से संपर्क होने पर वह उनके लिए काम करने लगा। आइएसआइ का मेन हैंडलर हैदर, नौशाद को भारत में टारगेट किलिंग के लिए जेहादी मानसिकता वाले मुस्लिम युवकों को भर्ती करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पहली भर्ती उसने जगजीत सिंह की थी। उसके बाद दो अन्य की भी उसने भती की। इनके निशाने पर दिल्ली के एक कांग्रेस नेता समेत पंजाब के शिव सेना और बजरंग दल के दो अन्य नेता थे।

टारगेट किलिंग के लिए किया था भर्ती

स्पेशल सेल को इस नेटवर्क से जुड़े छह आतंकियों की तलाश थी। इन छह आतंकियों में दो संदिग्धों ने उत्तराखंड के एक अनजान लोकेशन में हथियारों से भरा बैग रखा था। दो आतंकियों ने इन हथियारों को जहांगीरपुरी में नौशाद और जगजीत को सौंपा था। जबकि दो अन्य आतंकियों को नौशाद ने टारगेट किलिंग के लिए भर्ती किया था।

सेल पता लगा रही है कि ये दोनों वही तो नहीं है। आतंकियों का एक आका पाकिस्तान तो दूसरा कनाडा में बैठा है। पाकिस्तान में आइएसआइ का खास हैदर है, जबकि कनाडा में अर्शदीप डाला है। डाला खालिस्तान टाइगर फोर्स का आतंकी है। यह दोनों सिग्नल एप के जरिये नौशाद और जगजीत के संपर्क थे।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

2 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

12 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

13 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago