National

एक रिपोर्ट से अडानी को 48000 करोड़ का नुकसान, शेयरों में हेरफेर करने और अकाउंटिंग में धोखाधड़ी करने का आरोप

ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि एक रिपोर्ट ने भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी को चिंता में डाल दिया है। अमेरिका की जानी-मानी निवेश अनुसंधान फर्म हिंडनबर्ग ने कुछ दिन पहले ही अपने जांच की एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें अदाणी समूह पर शेयरों में हेरफेर करने और अकाउंटिंग में धोखाधड़ी करने का आरोप था।

इस एक रिपोर्ट से गौतम अडानी की नेटवर्थ केवल एक दिन में ही काफी गिर गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडानी को एक दिन में लगभग 6 बिलियन डॉलर (लगभग 48,600 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है।

हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद गौतम अदाणी के नेटवर्थ में लगभग 5 प्रतिशत की कमी आई है। तकरीबन 48,600 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ वर्तमान में गौतम अदानी का नेटवर्थ 113 बिलियन डॉलर है।

Adani Group के तहत आने वाली अदाणी एंटरप्राइजेज के FPO आज यानी कि 27 जनवरी, 2023 को जारी होने वाले हैं। इसे 3,112 से 3,276 रुपये के प्राइस बैंड में बेचा जाएगा। वहीं, एफपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 5,985 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं।

गौतम अडानी, भारत में सबसे बड़े पोर्ट ऑपरेटर समूह अडानी ग्रुप के संस्थापक हैं। मार्च, 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पावर और अदाणी ट्रांसमिशन में उनकी 75% हिस्सेदारी है। उनके पास अदाणी टोटल गैस का लगभग 37%, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन का 65% और अदाणी ग्रीन एनर्जी का 61% हिस्सा है।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी जांच के आधार पर आरोप लगाया है कि 218 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाला अदाणी ग्रुप स्टॉक हेरफेर और अकाउंटिंग धोखाधड़ी योजना में शामिल है। इसके जवाब में अदाणी ग्रुप अमेरिकी और भारतीय कानूनों के तहत प्रासंगिक प्रावधानों का मूल्यांकन कर रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : प्रेमिका से मिलने के लिए बुलाया और फिर 5 नाबालिग बच्चों ने साथ मिलकर धार-धार हथियार से काट डाला प्रेमी युवक का गला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले…

2 घंटे ago

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

8 घंटे ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

9 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

11 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

15 घंटे ago