Bihar

अग्निवीर की सेना में भर्ती के पैटर्न में बदलाव, पहले होगी ऑनलाइन परीक्षा उसके बाद दौड़

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

रक्षा मंत्रालय की ओर से अग्निवीर की सेना में भर्ती के पैटर्न में बदलाव किया गया है। साल में दो बार अग्निवीर की सेना में भर्ती की जाएगी। 10 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खुल जाएगा। www.joinindianarmy.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अप्लाई करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा शुरू होगी।

कटऑफ के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। दौड़ में निकलने के बाद मेडिकल जांच होगी। उसके बाद ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। इस बार केवल मुजफ्फरपुर सेना भर्ती बोर्ड के अधीन आने वाले जिले के युवाओं की भर्ती ही चक्कर मैदान में ली जाएगी। वहीं, वूमेन मिलिट्री पुलिस के लिए महिलाओं की भर्ती दानापुर में ली जाएगी।

बता दें कि पहले ऑनलाइन फार्म भरने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए दौड़ शुरू होती थी। उसमें निकलने के बाद मेडिकल जांच और उसके बाद लिखित परीक्षा ली जाती थी। लेकिन, 2023-24 के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रक्षा मंत्रालय के आदेश पर नए पैटर्न पर ली जाएगी।

अभ्यर्थियों को ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। हालांकि, कितने प्रश्नों के उत्तर कितने समय में देने होंगे, इस बात की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। सेना भर्ती बोर्ड के उत्तर बिहार के अध्यक्ष सेना मेडल कर्नल बाबी जसरोटिया ने अग्निवीर सेना भर्ती के बदले पैटर्न से अवगत करा दिया है।

पांच श्रेणियों में बांट कर होगी परीक्षा

10 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। पांच श्रेणियों में मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के साढ़े 17 से 21 वर्ष तक के युवा सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, आठवीं और अग्निवीर ट्रैड्समैन दसवीं पास की श्रेणी में बहाली होगी।

एनसीसी के सी सर्टिफिकेट वालों की भी होगी परीक्षा

अग्निवीर सेना भर्ती के नए पटर्न में एक और बदलाव आया है। एनसीसी के सी सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों की भी परीक्षा ली जाएगी। पहले एनसीसी के सी सर्टिफिकेट वालों की परीक्षा नहीं होती थी। लेकिन, नए पैटर्न में प्रविधान किया गया है। लेकिन, अंकों में छूट आदि सुविधाएं दी जाएंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

5 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

5 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

9 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago