समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NationalNEWS

उर्फी जावेद को व्हाट्सऐप कॉल पर रेप और जान से मारने की धमकी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मशहूर टीवी एक्ट्रेस एवं सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को रेप और जान से मारने की धमकी देने वाला ब्रोकर नवीन गिरि बिहार से गिरफ्तार हो गया है। मुंबई पुलिस ने पटना से आरोपी को दबोच लिया। उसके खिलाफ मुंबई के गोरेगांव थाने में केस दर्ज कराया गया था। आरोपी ने उर्फी जावेद को व्हाट्सऐप कॉल कर अपशब्द कहे थे और धमकियां दी थीं। नवीन की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस की तीन सदस्यीय टीम पहुंची।

स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस की मदद से आरोपी को सोमवार को पटना जंक्शन स्थित एक होटल से दबोचा गया। मुंबई पुलिस नवीन को लेकर सोमवार रात फ्लाइट से महाराष्ट्र रवाना हो गई।

1080 x 608

जानकारी के मुताबिक एक शख्स लगातार व्हाट्सऐप कॉल कर उर्फी जावेद से गाली-गलौज कर रहा था। वह एक्ट्रेस को जान से मारने और रेप करने की धमकियां भी देता था। हर बार नए नंबर से कॉल कर उन्हें परेशान कर रहा था। पांच दिन पहले उर्फी ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। उन्होंने धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित नवीन के खिलाफ आईटी एक्ट और धमकी इत्यादि की धाराओं में मुकदमा किया।

IMG 20220728 WA0089

सोशल मीडिया पर भी लिखे अपशब्द 

पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि नवीन रियल स्टेट ब्रोकर है। उसने उर्फी को किराये का फ्लैट दिलाया था। इसके लिए एक तय रकम कमीशन के रूप में देना तय हुआ था। आरोपी का कहना है कि एक्ट्रेस कमीशन नहीं दे रही थी। रुपये के लिए नवीन वाट्सएप कॉल कर उर्फी को धमकी देने लगा। उसने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी उर्फी के खिलाफ अपशब्द लिखे।

Banner 03 01

 

Samastipur News Page Design 1 scaled

JPCS3 01

IMG 20211012 WA0017

1 840x760 1

IMG 20221203 WA0074 01

IMG 20221203 WA0079 01

Post 183

20201015 075150