National

लखनऊ में सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ्तारी करने पहुंची बिहार पुलिस, छावनी में बदल गया सहारा सिटी

सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी के लिए बिहार की पुलिस यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंची है. उन पर कई मुकदमे चल रहे हैं. शुक्रवार को बिहार की पुलिस सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर जमानती वारंट लेकर लखनऊ गई है.

बिहार पुलिस ने सबसे पहले यूपी की पुलिस से संपर्क किया और गिरफ्तारी में मदद मांगी, जिसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस यहां गोमती नगर में स्थित सहारा शहर के दफ्तर पहुंचीं. पुलिस का कहना है कि सहारा शहर में सुब्रत रॉय के खिलाफ जारी वारंट को अमल में लाने की कार्रवाई की जा रही है. बिहार के नालंदा जिले की उपभोक्ता न्यायालय (Consumer court) ने सुब्रत रॉय के खिलाफ एनबीडब्ल्यू नोटिस जारी किया है.

जानकारी के मुताबिक, सहारा बैंकिंग में निवेशक ने नालंदा कंजूमर कोर्ट में सुब्रत रॉय के खिलाफ केस दायर किया था. समन के बावजूद सुब्रत रॉय पेशी पर नहीं पहुंचे तो कोर्ट ने NBW नोटिस जारी किया है.

इससे पहले अप्रैल में सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की टीम लखनऊ पहुंची थी. दतिया जिले की कोतवाली पुलिस सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट लेकर लखनऊ पहुंची थी. सुब्रत रॉय के ऊपर दतिया में 14 केस दर्ज हैं. एमपी पुलिस की टीम गोमती नगर पुलिस को लेकर सहारा पहुंची थी.

एमपी पुलिस का कहना था कि सुब्रत रॉय के खिलाफ चिटफंड सोसाइटी बनाकर पैसा हड़पने के 14 केस दर्ज हैं, जिसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी है. सहारा कंपनी ने लोगों से पैसा जमा करवाएं और फिर मैच्योरिटी होने पर पैसा नहीं दिया. दतिया पुलिस का कहना है, ‘बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर के 8 लोगों पर गैर जमानती वारंट जारी हुआ है. सुब्रत रॉय, स्वप्नाना रॉय, अनिल कुमार पांडे, डीके श्रीवास्तव, रूमी दत्ता, करुणेश अवस्थी, राना जिया और अब्दुल दबीर के खिलाफ एनबीडब्लू जारी है.’

वहीं, पटना हाईकोर्ट के एक फैसले की वजह से भी सुब्रत रॉय पर गिरफ्तारी की जो तलवार लटक रही थी, वो फिलहाल के लिए टल गई थी. आम लोगों के बीच सुब्रत रॉय को ‘सहाराश्री’ नाम से भी जाना जाता है. हाईकोर्ट ने जारी किया था अरेस्ट वारंट पटना हाईकोर्ट ने सुब्रत रॉय को आज यानी शुक्रवार को सशरीर अदालत में पेश होने का आदेश दिया था. लेकिन सहाराश्री जब आदेश के बाद भी कोर्ट नहीं पहुंचे तो नाराज कोर्ट ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में सुब्रत रॉय को 16 मई तक गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का आदेश दिया था. चल रहा लोगों के पैसे नहीं चुकाने का मामला पटना हाईकोर्ट में सहारा इंडिया के खिलाफ लोगों के पैसों का पिछले कई सालों से भुगतान नहीं करने का एक मामला चल रहा है. लोगों ने ये पैसे कंपनी की कई स्कीमों में लगाए थे. पटना हाईकोर्ट में जस्टिस संदीप कुमार ने सुब्रत राय को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

45 मिनट ago

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 16 छात्रों का सुधा फेडरेशन में चयन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…

1 घंटा ago

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

3 घंटे ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

6 घंटे ago