Samastipur

समस्तीपुर: शराब अनलोडिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस और कारोबारियों के बीच जमकर फायरिंग, एक को पुलिस ने दबोचा 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 
टेलीग्राम पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलपट्टी झखड़ा गांव के पास गुरुवार रात भारी मात्रा में शराब उतारे जाने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पटना उत्पाद विभाग व सरायरंजन पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला बोल दिया। इस दौरान कारोबारियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस टीम ने भी कई राउंड गोली चलाई है। बाद में भाग रहे कारोबारियों में से एक कारोबारी को ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर के पास से ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले किया गया है।

इस दौरान झखरा चौर से पुलिस ने करीब 152 कार्टन विदेशी शराब के साथ ट्रक, पिकअप व चार बाइक को भी जब्त किया है। एसपी हृदय कांत ने बताया कि पुलिस टीम के साथ हाथापाई हुई है। हालांकि फायरिंग की उन्होंने पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा है कि मौके पर सदर डीएसपी को जांच के लिए भेजा गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि देर रात पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरायरंजन कॉलेज के पीछे झखड़ा गांव के पास ट्रक और कई वाहनों से विदेशी शराब उतारा जा रहा है। जिसे छोटे-छोटे वाहनों पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जाता। इसकी सूचना पर पटना के उत्पाद विभाग और सारायरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी।

इस दौरान पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। भाग रहे बदमाशों को जब पुलिस की टीम ने पकड़ना चाहा तो पुलिस के साथ भी हाथापाई की। बाद में भाग रहे बदमाशों का पीछा कर पुलिस टीम ने करीब 10 किलोमीटर दूर चकसिकंदर के पास दो बदमाशों को पकड़ लिया। ‌एसपी हृदय कांत ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। भारी मात्रा में शराब और वाहन जप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम के साथ हाथापाई की गई है। हालांकि उन्होंने पुलिस द्वारा फायरिंग किए जाने की पुष्टि नहीं की।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

34 मिनट ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

13 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

13 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

14 घंटे ago