National

विपक्षी एकता से डरी भाजपा ने बनाया ‘प्लान 160’, क्यों 2024 के लिए अभी से तैयारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक विपक्षी एकता को देखते हुए भाजपा 2024 के आम चुनाव को लेकर सजग हो गई है। यही वजह है कि उसने पहले 144 सीटों को आम चुनाव में कठिन माना था, लेकिन अब इस टारगेट को उसने बढ़ाकर 160 कर दिया है। इससे साफ है कि महाराष्ट्र और बिहार में वह 16 ऐसी और सीटों को अपने लिए कठिन मान रही है, जिन पर अब तक उसे आसान जीत की उम्मीद थी। यही वजह है कि आज से भाजपा दो दिनों के ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत कर रही है। इसमें पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा, जिन्हें 100 लोकसभा सीटों पर तैनात किया जाएगा।

यह कार्यक्रम पटना में हो रहा है, जिसे संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा महासचिव विनोद तावड़े और सुनील बंसल संबोधित करेंगे। यही नहीं सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी भी इस कार्यक्रम में रहेंगे। दिल्ली से ही पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल होंगे। विस्तारकों को पार्टी ने लोकसभा क्षेत्रों ही तैनात कर दिया है और उन्हें जमीनी स्तर पर पार्टी का नेटवर्क मजबूत करने को कहा गया है। भाजपा ने पहले जो प्लान 144 बताया था, उसमें बिहार की 4 सीटों को कठिन माना था। ये सीटें थीं नवादा, वैशाली, वाल्मीकि नगर और किशनगंज।

अब भाजपा ने इनमें 6 और सीटों को जोड़ दिया है। ये सीटें हैं- कटिहार, सुपौल, मुंगेर, झंझारपुर, गया और पूर्णिया। इसकी वजह यह है कि जेडीयू अब महागठबंधन का हिस्सा बन गई है। ऐसे में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस मिलकर कठिन चुनौती देने की स्थिति में हैं। 2019 के आम चुनाव में भाजपा और जेडीयू दोनों ने ही बिहार में 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी और इसके अलावा जेडीयू को भी अच्छी जीत मिली थी। वहीं रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी भी 6 सीटों पर जीती थी।

अब ऐसे हालात नहीं हैं। भाजपा अकेली है और लोजपा बंटी हुई है। वहीं महागठबंधन एकजुट दिख रहा है। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी महाविकास अघाड़ी ने साथ चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की एकजुटता यहां भाजपा की चिंता बढ़ा रही है। ऐसे में भाजपा ने यहां की 10 और सीटों को भी कठिन क्षेत्रों में शामिल किया है। फिलहाल भाजपा 100 सीटों पर तैयारी के लिए पटना में मीटिंग कर रही है। उसके बाद 28 दिसंबर को हैदराबाद में एक मीटिंग होनी है, जिसमें 60 सीटों को लेकर प्लानिंग होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

52 मिनट ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

3 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

17 घंटे ago