National

यूपी पुलिस की वेबसाइट हैक कर 15 लाख का चालान डिलीट कर दिया, क्राइम ब्रान्च ने पकड़ा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में साइबर ठग ई-चालान की वेबसाइट हैक कर सरकारों को लाखों का चुना लगा रहे थे. लोग इनके पास अपना चालान भरवाने आते थे और उनको ये लालच देकर ई-चालान पोर्टल को हैक करके चालान का मूल्य कम कर देते थे. एसओजी ने साइबर सेल और मझोला थाने की टीम के साथ मिलकर घोखाघड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह का नेटवर्क यूपी और उत्तराखंड के 53 जिलों में फैला हुआ है.

पुलिस ने दो शातिर हैकर शाने आलम और जावेद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पुलिस ने इन लोगो से बड़ी मात्रा में नकली मोहर और अन्य सामान भी बरामद किया है, पुलिस के अनुसार ये गैंग अब तक 15 लाख रुपये की हैकिंग करके राजस्व को नुकसान पहुंचा चुका है.

लगाया 15 लाख का चूना

दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़े शहरों में वाहनों का अब ई चालान किया जा रहा है , जिससे कि पूरी प्रकिर्या सरकारी साइट पर अपलोड हो जाती है, लेकिन साईबर ठगों ने इनका भी तोड़ निकालते हुए प्रदेश सरकार को लगभग 15 लाख रुपए का चूना लगा दिया है. इस गिरोह में कई सरकारी कर्मचारियों के भी शामिल होने की संभावना है.

पुलिस के अनुसार अभी 3 आरोपी फरार हैं और जो राजस्व नुकसान का आंकड़ा इनके द्वारा बताया जा रहा है, वह ज्यादा हो सकता है. एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि मैनाठेर में शाने आलम एक कंप्यूटर की दुकान चलाता था. वह इसी में बैठकर कंप्यूटर पर ई-चालान जमा करने का काम करने लगा. इसलिए ई-चालान की पूरी प्रक्रिया से वाकिफ हो गया था.

बाकी के साथियों की तलाश जारी

लेकिन बात ई-चालान की प्रक्रिया तक ही सीमित नहीं रही, वो हैकिंग पर भी अपना हाथ साफ करने लगा. देखते ही देखते उसने सिस्टम को हैक करके ई-चालान की वेबसाइट पर हेर फेर करना शुरू कर दिया. आरोपीयों ने अब तक 15 लाख की धोखाघड़ी कर चुके है. उन्होंने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है और इनके बाकी के साथियों की तलाश जारी है. इस गैंग से मुरादाबाद के भी कुछ लोग और जुड़े हुए हैं, बाकी आरोपियों को ट्रेस कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

6 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

6 घंटे ago

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के जवानों ने यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…

7 घंटे ago

दरभंगा जातीय हिंसा: चिराग पासवान ने घायलों से की मुलाकात, बोले- किसी भी हाल में नहीं बचेंगे दोषी

दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…

10 घंटे ago

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…

15 घंटे ago