कुमार सर्वजीत ने गुरुवार काे कृषि मंत्री का पदभार संभाल लिया है. मौके पर कृषि विभाग के प्रधान सचिव एन सरवन ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि विभाग की समीक्षा करेंगे और उसके बाद ही किसान कल्याण की जो योजनाएं हैं उसको ठीक ढंग से लागू करने का काम करेंगे.
बैठक कर समीक्षा करेंगे:
कृषि मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि बिहार के किसानों को ज्यादा से ज्यादा विभाग के द्वारा मदद मिले. इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे. जब उनसे पूछा गया कि आप से पहले जो मंत्री थे वह कहते थे कि विभाग में अनियमितता है, इस पर उन्होंने कहा कि इसका भी हम बैठक करके समीक्षा करेंगे. लेकिन, फिलहाल हम इस बात को नहीं मानते हैं. अगर अनियमितता रहती तो कहीं ना कहीं जो भी दोषी अधिकारी हैं वह बचते नहीं. समय-समय पर विभाग में इस तरह की जांच होती रहती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विभाग के जो सचिव हैं उनका ध्यान विभागीय कार्य पर जरूर रहता है.
एन सरवन को योग्य अधिकारी बताया:
नए कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने विभाग के प्रधान सचिव एन सरवन को योग्य अधिकारी बताया और कहा कि विभाग को यह बहुत आगे तक ले जा चुके हैं और किसान के कल्याण के लिए जो योजनाएं हैं वह ठीक ढंग से विभाग में चल रही है.
बता दें कि इससे पहले कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने साफ-साफ कहा था कि विभाग में घोर अनियमितता है. लेकिन नए मंत्री के पदभार संभालते ही कुमार सर्वजीत ने इन सब बातों को दरकिनार कर दिया. मंडी व्यवस्था को फिर से लागू करने का सवाल जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी हम मंत्रालय संभाले ही हैं, आगे क्या होगा वह कुछ दिन के बाद आप लोगों काे बताएंगे.
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…