National

SSC CGL परीक्षा के लिए आवेदन शुरु, 20,000 पदों की बंपर भर्ती इन केंद्रीय विभागों में

यदि आप केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभाग, अधीन संगठनों एवं एजेंसियों (जैसे – NIA, CBI, IB, NCB, CAG, ECI, CVC, ED, CS) में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह बड़ी खबर आपके लिए ही है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने इन विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के करीब 20,000 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 17 सितंबर 2022 को जारी कर दी है और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू दी है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक ऐसे उम्मीदवार जिनकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 से 27/30 वर्ष के बीच है, वे आयोग की वेबसाइट, ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए SSC CGL नोटिफिकेशन 2022 PDF नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं और सीधे SSC CGL अप्लीकेशन फॉर्म 2022 पेज पर जा सकते हैं।

एसएससी द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाने वाली सीजीएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, संगठनों, एजेसियों, आदि में हजारों ग्रुप बी और सी पदों के लिए भर्ती जाती है। आयोग ने वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए 7686 वेकेंसी, वर्ष 2020 के लिए लगभग 8000 और 2019 के लिए 8428 रिक्तियां निकाली गई थीं। हालांकि, एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 के माध्यम से करीब 20,000 पदों पर भर्ती करेगा। एसएससी ने सीजीएल 2022 नोटिफिकेशन के माध्यम से भर्ती किए जाने के लिए जिन विभागों और पदों के लिए वेकेंसी घोषित की हैं, उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:-

रक्षा मंत्रालय रेल मंत्रालय विदेश मामलों के मंत्रालय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय संचार मंत्रालय राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) प्रवर्तन निदेशालय (ED) भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) निर्वाचन आयोग (ECI) मंत्रीमंडल सचिवालय (CS).

एग्जाम पैटर्न में हुआ बदलाव

एसएससी सीजीएल परीक्षा में पैटर्न में भी इस बार बदलाव देखने को मिलेगा। इस बार गणित और अंग्रेजी के सवालों को कम कर दिया गया है. ये बदलाव टियर 2 में किया गया है। पहले मैथ्स के 100 प्रश्न पूछे जाते थे, अब मात्र 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावे अंग्रेजी के प्रश्नों को 200 से घटाकर 45 कर दिया गया है। वहीं, टियर- 2 एग्जार तीन पेपर का होने वाला है. पहला पेपर उन सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा, जिन्होंने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं यह परीक्षा दो सेशन में आयोजित किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

11 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

49 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago