मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों से आए फरियादियों को सुन रहे थे. बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों में से कई फरियादी कृषि से जुड़ी समस्या को लेकर भी पहुंचे थे. इन्हीं में से एक किसान की समस्या सुनते ही सीएम नीतीश कुमार ने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को फोन लगाने का निर्देश दे दिया.
कृषि मंत्री से फोन पर बात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में एक शख्स ने खेतों में पानी जमने की समस्या का जिक्र किया. इसके बाद बस नीतीश कुमार ने फौरन कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को फोन लगा दिया. इसके बाद जैसे ही कृषि मंत्री सुधाकर सिंह फोन पर आए तो सीएम ने सवाल करते हुए उनसे पूछा आप जगह पर तो हैं ना, कहीं इधर उधर तो नहीं हैं. मैं देख रहा था कि आप अपनी जगह पर नहीं थे कहीं और थे.
अपनी समस्या लेकर पहुंचा था किसान
दरअसल समस्तीपुर का एक व्यक्ति अपनी समस्या लेकर सीएम के जनता दरबार में पहुंचा था. उसने नीतीश कुमार को बताया कि उसके खेतों में पानी जमा हो जा रहा है. और ऐसे में उसके लिए फसल उगाना मुश्किल हो जा रहा है. और उसकी इस परेशानी का कोई हल निकाला जाना चाहिए. समस्तीपुर से आए इस फरियादी की बात खत्म होते ही सीएम ने कृषि मंत्री को फोन लगाने का निर्देश दे दिया.
समाधान निकालने का दिया निर्देश
जनता दरबार में नीतीश कुमार आम तौर पर किसी सिकायत को सुन कर उस विभाग के सचिव को फोन लगा देते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने सीधे कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को ही फोन लगाने का निर्देश दे दिया. इसके बाद अधिकारियों ने सुधाकर सिंह को फोन लगा दिया और सीएम नीतीश ने सुधाकर सिंह को निर्देश दिया कि फरियादी की समस्या का समाधान निकाला जाए और फोन रख दिया.
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…