National

केरल: रातोंरात ऑटो चालक की खुली किस्मत, काम की तलाश में मलेशिया जाने से पहले 25 करोड़ की लगी लाटरी

कहते हैं कि जब ईश्वर देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। केरल के एक आटोरिक्शा चालक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। रविवार को उसने 25 करोड़ की ओणम बंपर लाटरी जीती। मजेदार बात ये है कि वह काम की तलाश में मलेशिया जाने वाला था और वहां पर शेफ का कार्य करता। इसके लिए उसका तीन लाख का लोन भी एक रोज पूर्व यानी शनिवार को ही बैंक ने स्वीकृत किया था।

एक दिन पहले ही खरीदा लाटरी टिकट

खास बात ये भी है कि श्रीवरहम निवासी अनूप ने शनिवार को ही टिकट संख्या टीजे-750605 खरीदी थी। यह टिकट उसकी पहली पसंद नहीं थी। इस वजह से उसने एक और टिकट भी खरीदी थी। मलेशिया यात्रा और कर्ज के बारे में अनूप ने कहा, ‘ बैंक अधिकारी ने रविवार को लोन के लिए काल किया था लेकिन मैंने उन्हें बता दिया कि मुझे अब ऋण की जरूरत नहीं है। अब मैं मलेशिया भी नहीं जाऊंगा।’ 22 साल से लाटरी का टिकट खरीद रहा।

आटो चालक ने बताया कि वह पिछले 22 साल से लाटरी का टिकट खरीद रहा है और अब तक उसने कुछ सौ रुपये से लेकर अधिकतम पांच हजार रुपये तक का इनाम जीता है। रिक्शा चालक ने बताया, ‘ मुझे जीतने की आशा नहीं थी। इसलिए मैं टीवी पर लाटरी का नतीजा भी नहीं देखता था। लेकिन जब मैंने अपना फोन देखा तो पता चला कि मैं जीत गया हूं। मुझे विश्वास ही नहीं हुआ और मैंने अपनी पत्नी को फोन दिखाया। उसने कहा कि यह जीतने वाला नंबर ही है। अनूप ने कहा कि फिर भी मुझे शंका थी, इसलिए मैंने लाटरी बेचने वाली महिला को टिकट का चित्र भेजा। उसने इसकी पुष्टि की कि वह जीत वाला नंबर ही है।’

टैक्स आदि कटने के बाद मिलेंगे 15 करोड़ रुपये

जीते हुए पैसों से टैक्स का भुगतान करने के बाद अनूप को 15 करोड़ रुपये के आसपास मिलेंगे। यह पूछे जाने पर कि वह इस पैसे का क्या करेगा, उसने कहा कि उसकी पहली प्राथमिकता अपने परिवार के लिए एक घर बनाना और अपना लोन चुकाना है। इसके अलावा वह अपने रिश्तेदारों की मदद करेगा। कुछ चैरिटी का काम करेगा और फिर केरल में होटल खोलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

5 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

18 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

18 घंटे ago