भारत में चीते के आगमन को लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को भी बेरोजगारी पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया- 8 चीते तो आ गए, अब ये बताइए, 8 सालों में 16 करोड़ रोजगार क्यों नहीं आए? भारत जोड़ो यात्रा अभियान के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि देश बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहा है, लेकिन पीएम जंगल में चीतों को रिहा करने में व्यस्त हैं।
वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमारा शेर भारत जोड़ो यात्रा पर निकला हुआ है तो भारत तोड़ने वाले विदेश से अब चीते ला रहे हैं। दूसरी ओर सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चीते की एक वीडियो ट्वीट कर चुटकी ली। उन्होंने लिखा- सबको इंतजार था दहाड़ का…पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम को अपना समय देश की समस्याओं को सुलझाने में लगाना चाहिए, लेकिन वह चीतों की तस्वीरें खींचने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा- मुझे चीतों से कोई समस्या नहीं है, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। और मुझे खुशी है कि चीतों को फिर से लाया जा रहा है, लेकिन पीएम को लाखों बेरोजगार युवाओं पर भी ध्यान देना चाहिए।
दो दिन पहले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी चीतों के भारत में आने पर बीजेपी और पीएम मोदी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि देश में जब हम बेरोजगारी की बात करते हैं, मोदी चीता को भी पीछे छोड़ देते हैं। जब चीन को लेकर सवाल पूछते हैं, वे चीता से तेज भागते हैं। ऐसे मामलों में वे काफी तेज हैं। बोलने के मामले में भी वे काफी तेज हैं। हम तो कह रहे हैं कि वे थोड़ा धीमा हो जाएं।
वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…