National

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी आपत्तिजनक वीडियो मामले में शिमला के लड़के की तलाश, क्या है कनेक्शन…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (Chandigarh University) में आपत्तिजनक वीडियो (objectional videos) का मामला बड़ा रूप लेता जा रहा है. कई छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने की अफवाह को लेकर पंजाब के मोहाली स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया. अब इस मामले में शिमला के लड़के की तलाश पुलिस करेगी. फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है.

आपत्तिजनक वीडियो मामले में एक लड़की गिरफ्तार, शिमला के लड़के की तलाश

मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी ने संवाददाताओं को बताया कि कई छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाने की अफवाह के बाद विश्वविद्यालय में प्रदर्शन हुआ. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि पकड़ी गई छात्रा ने अपना ही वीडियो हिमाचल प्रदेश के बताए जा रहे एक व्यक्ति को साझा किया. उन्होंने कहा कि उस शख्स की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा- 354 सी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और एक छात्रा को हिरासत में लिया गया है. ADGP गुरप्रीत देव ने कहा, शिमला का लड़का, लड़की को जानता है. जब लड़के को गिरफ्तार किया जाएगा और फोन की फोरेंसिक जांच होगी तब सब कुछ साफ हो जाएगा. फोरेंसिक से डीलीट की गई वीडियो भी सामने आने की संभावना है.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई छात्राओं का वीडियो बनाने की खबरों का किया खंडन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने हालांकि कई छात्राओं का वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर साझा करने की खबरों का खंडन किया है. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के निदेशक, छात्र कल्याण डॉ अरविंदर सिंह कंग ने कहा, हमारे द्वारा प्राथमिक स्तर पर की गई जांच में अन्य छात्राओं का वीडियो बनाने का मामला सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा, पारदर्शी जांच के लिए विश्वविद्यालय अधिकारियों ने पुलिस के समक्ष प्राथमिकी दर्ज कराई है. कुछ छात्राओं द्वारा आत्महत्या की कोशिश और 60 छात्राओं के एमएमएस की अफवाह सही नहीं है.

पुलिस का दावा छात्रा ने केवल अपना वीडियो शेयर किया :

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना- चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार आधी रात को हुए प्रदर्शन के बाद पूरे मामले की जांच के आदेश दिए. पुलिस ने दावा कि मामले की आरोपी छात्रा ने केवल अपना वीडियो साझा किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मामले में संलिप्त लोगों को सख्त सजा मिलेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

3 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

4 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

16 घंटे ago