समस्तीपुर :- समस्तीपुर की 23 वर्षीय सलमा प्रवीण को ओडिशा के 35 वर्षीय जसीम उर्फ बाबू साहेब उर्फ ललन से फोन पर प्यार हो गया। एक रॉन्ग नंबर से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। लड़की का कहना है वह अपने रिश्तेदार को फोन लगा रही थी इसी दौरान गलती से युवक को फोन लग गया। इसके बाद दोनों के बीच बातें शुरू हो गई।
प्यार का इजहार हुआ और बात शादी तक पहुंच गई। लड़का बकायदा कुछ लोगों को अपना रिश्तेदार बनाकर लड़की के घर आया और दोनों का निकाह हुआ। इसके बाद लड़की के परिवार ने कोर्ट मैरिज की बात कही। अगले ही दिन लड़की अपने परिवार के साथ कोर्ट में लड़के का इंतजार करती रही, लेकिन लड़का नहीं आया। सदमे में लड़की बेहोश होकर गिर पड़ी। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
दरअसल मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव का है। इसी गांव की सलमा प्रवीण को ओडिशा में सोफे का काम करने वाले जसीम उर्फ बाबू साहेब उर्फ ललन से मोबाइल पर रॉन्ग नंबर के जरिए प्यार हो गया। शुक्रवार रात दोनों के बीच निकाह हुआ लेकिन शनिवार को कोर्ट मैरिज करने आए जसीम कुछ लोगों के साथ फरार हो गया। प्रेमी की इस बेवफाई के बाद सलमा कोर्ट में चक्कर खाकर गिर गई।
सलमा प्रवीण कोर्ट से सीधे अस्पताल पहुंची। जहां उसका इलाज जारी है। बताया गया है कि सलमा के बुलावे पर जसीम एक सप्ताह पहले समस्तीपुर आया था। इस दौरान दोनों के बीच दो-तीन मुलाकातें हुई। जसीम ने शादी का प्रस्ताव रखा। जसीम कुछ लोगों को सलमा के परिवार वालों से मिलवाया और बताया कि यह हमारे बड़े भाई और रिश्तेदार हैं।
शादी की तारीख भी तय हो गई। शुक्रवार रात जसीम कुछ लोगों के साथ पोखरैरा गांव पहुंचा। जहां बताया कि उनके बाबा की तबीयत खराब है यह सब उनके रिश्तेदार हैं। जिसके बाद दोनों का निकाह हुआ। इस निकाह को और मजबूत करने के लिए सलमा शनिवार को समस्तीपुर कोर्ट पहुंची थी, लेकिन ऐन वक्त पर 10-15 लोग और आ गए और जसीम को वहां से लेकर फरार हो गए।
बताया गया है कि शादी से पूर्व जसीम ने सलमा के घर वालों से दो लाख रुपए दहेज की राशि ली थी। माना जा रहा है कि दहेज की राशि लेने के बाद साजिश के तहत धोखा देकर जसीम यहां से फरार हुआ है। जसीम जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। घरवालों ने घटना की सूचना नगर पुलिस को दी जिसके बाद नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…