National

बहन के शादी की मजबूरी में बिका घर, शोहरत मिलते ही 10 गुना पैसा देकर फिर खरीदा लिया… ऐसे थे राजू श्रीवास्तव

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 21 सितंबर को दिल्ली में आखिरी सांस ली। सोशल मीडिया पर लगातार शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है। फैंस उनकी निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजू श्रीवास्तव ने जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बड़े उतार चढ़ाव देखे उसी तरह उनकी निजी जिंदगी भी काफी मुश्किलों भरी रही।

राजू श्रीवास्तव को बहन की शादी के लिए बेचना पड़ा घर

राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनकर कानपुर में उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है। लोग ऐसा बताते हैं कि जितना राजू के संबंध बॉलीवुड जगत में अच्छे थे उतने ही उनके आसपास के लोगों से भी थे। वह हमेशा सभी से अच्छे से बात करते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि, एक समय ऐसा भी था जब राजू श्रीवास्तव के पास अपनी बहन की शादी करने के लिए पैसे नहीं थे और उन्हें अपना घर बेचना पड़ा।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

राजू श्रीवास्तव ने अपने परिवार के हर कठिन समय में उनका साथ दिया है। एक समय ऐसा आया जब उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और उस वक्त उनकी बहन की शादी करने के लिए पैसे नहीं थे। लेकिन इसके बावजूद राजू श्रीवास्तव अपना भाई होने का फर्ज नहीं भूले और 3 लाख में बेचकर अपनी बहन की शादी की। जिसके बाद उनका परिवार किराए के घर में रहने लगा।

वापस इस तरह खरीदा अपना घर

जब राजू श्रीवास्तव को अपने करियर में सफलता मिली तो उन्होंने फैसला लिया कि, वह उसी घर को वापस से खरीदेंगे। जिसके लिए उन्होंने उसकी 10 गुना कीमत चुकाई। यानी की उन्होंने अपने घर को 28-30 लाख की कीमत में वापस खरीदा और उनका परिवार उस घर में फिर से रहने लगा।

जब बीमार पड़ने से पहले राजू श्रीवास्तव आए थे घर

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि, बीमार होने से पहले राजू श्रीवास्तव कानपुर में एक शादी समारोह में आए थे। जहां उन्होंने लोगों की आर्थिक मदद की थी। वह जब भी घर आते थे तो सभी के लिए एक मिठाई का डिब्बा जरूर लाते थे। राजू श्रीवास्तव की इन बातों को याद कर लोग काफी इमोशनल हो गए।

नहीं रहे राजू श्रीवास्तव

बता दें कि महज 58 साल की उम्र में राजू श्रीवास्तव ने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। उन्हें 10 अगस्त को अचानक दिल का दौरा पड़ा। 42 दिनों की जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव के ठीक होने के लिए लोगों ने मंदिर जा-जाकर प्रार्थना की। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशें भी उनका बचा नहीं पाई। अब वह हम सबके बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी यादें हमारे दिलों और दिमाग में हमेशा रहेंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

6 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

7 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

8 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

17 घंटे ago