समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आधारपुर गांव में जीविका के समूह का कर्ज बकाया वसूल करने गई जीविका समूह प्रमुख को लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना आधारपुर गांव की है। जीविका प्रमुख महिला को सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस मामले में मुफस्सिल थाने में एक आवेदन दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली जीविका समूह की प्रमुख विनीता देवी सदस्य साथियों के साथ मुफस्सिल थाने के आधारपुर गांव की राजो देवी के यहां बुधवार सुबह 40 हजार रुपए बकाया राशि वसूल करने पहुंची थी। राजो लंबे समय से उठाया गया कर्ज का सूद अथवा मूलधन राशि वापस नहीं कर रही थी।
इस दौरान समूह की महिलाओं को देख वह आपे से बाहर आ गई और अपने परिजनों के साथ मिलकर विनीता की पिटाई शुरू कर दी। जिससे विनीता गंभीर रूप से जख्मी हो गई ।जबकि उनके सहयोगी सदस्यों को चोट लगी। इस घटना के बाद विनीता के साथ गए समूह के सदस्यों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना को दी गई है। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…