National

आरक्षण को लेकर फिर मचा बवाल, तीसरे दिन भी कुर्मी समाज का आंदोलन जारी, कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

पश्चिम बंगाल, झारखंड और उड़ीसा मे एक साथ कुर्मी समुदाय ने अपने समुदाय को शेड्यूल्ड ट्राइब का दर्जा व सरना धर्म कोड लागु करने की मांग को लेकर आज (गुरुवार) तीसरे दिन भी तीन राज्यों मे पूरी तरह रेलवे का चक्का जाम कर दिया है, जिस कारण आज खड़गपुर रेल डिवीजन से गुजरने वाली करीब 35 ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.

बता दें, आज, 22 सितंबर को कुर्मी समाज के लोग खड़गपुर रेल डिवीजन के खेमासूली रेलवे स्टेशन, उड़ीसा के बारीपदा रेलवे स्टेशन व पुरुलिया रेलवे स्टेशन सहित झारखंड के भी विभिन्न स्टेशनों पर उतर कर जमकर प्रदर्शन कर अपनी आवाजें बुलंद कर रहे हैं, उन्होंने सरकार को खुली चुनौती दी है की अगर उनकी मांगे जल्द से जल्द नहीं पूरी की गईं तो वह अपने आंदोलन को और भी उग्र करेंगे.

कुर्मी समाज द्वारा किये जा रहे इस आंदोलन के कारण आज बुरी तरह प्रभावित होने वाली 35 ट्रेनों मे अप और डाउन लाईन पर चलने वाली 27 ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है, जबकि अप और डाउन लाईन पर चलने वाली पाँच ट्रेनों को डाइवर्ट कर दिया गया है. वहीं अप और डाउन लाईन की दो ट्रेनों की समय सीमा मे बदलाव किये गए हैं.

कुर्मी समाज के आंदोलन के शुरुवाती दिन कुल 54 ट्रेनें प्रभावित हुईं थी, जिसमें 24 ट्रेनों को कैंसल व 21 ट्रेनों के रूट डाइवर्ट और 9 ट्रेनों की समय सीमा मे फेर बदल किया गया था. वहीं आंदोलन के दूसरे दिन कुल 59 ट्रेनें प्रभावित रहीं, जिसमें 32 ट्रेनों को रद्द व 18 ट्रेनों का रूट डाइवर्ट किया गया था. साथ ही 9 ट्रेनों की समय सीमा मे फेर बदल किया गया था, और आज तीसरे दिन भी हालात जस के तस हैं, आज कुल 35 ट्रेने प्रभावित हैं।

पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 13 जातियों में से 12 जातियों को 1950 में शेड्यूल्ड ट्राइब के रूप में सूचीबद्ध किया गया था. हालांकि कुर्मी जाति को इससे बाहर रखा गया था. इसके लिए कुर्मी समाज 72 साल से अपने समाज को आदिवासी समाज का दर्जा देने की मांग कर रहा है, पर उनकी मांग पूरी नहीं होने के कारण आज हालात बिगड़ने शुरू हो चुके हैं, उनका यह आरोप है की राज्य और केंद्र सरकारें हमेशा उनसे यह वादा करती हैं कि उनकी मांगे जल्द पूरी की जाएंगी, पर सरकारें अपने किए गए वादों से हमेशा मुकर जाती हैं, जिस कारण उनको अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिये यह कड़ा कदम उठाना पड़ा है.

Avinash Roy

Recent Posts

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

4 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

15 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

15 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

15 घंटे ago

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

22 घंटे ago