Job

SSC CGL: ग्रुप B और C के 17,727 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 24 जुलाई तक आवेदन का मौका

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 24 जून को एसएससी सीजीएल का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2024 के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है, जो 24 जुलाई 2024 को समाप्त होगी। बता दें, आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन फीस के रूप में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 17,727 रिक्तियां भरी जाएंगी। हालांकि ये रिक्तियां अस्थाई हैं, जिसे बढ़ाया या घटाया जा सकता है। वहीं उम्र सीमा की बात करें, न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र सीमा 32 साल निर्धारित की गई है। SC/ST, OBC, PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी गई है।

जानें- शैक्षणिक योग्यता

SSC CGL ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों के सभी पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

यहां देखें SSC CGL 2024 का पूरा शेड्यूल

– ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि- 24-06-2024 से 24-07-2024

– ऑनलाइन प्राप्त करने की अंतिम तिथि एवं समय
आवेदन- 24-07-2024 (23:00)

– ऑनलाइन फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय- 25-07-2024 (23:00)

– ‘आवेदन फॉर्म के लिए ‘करेक्शन विंडो’, जिसमें ऑनलाइन भुगतान भी शामिल है- 10-08-2024 से 11-08-2024 (23:00)

– टियर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का संभावित शेड्यूल- सितंबर-अक्टूबर, 2024

– टियर-II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का संभावित शेड्यूल- दिसंबर, 2024

बता दें, SSC CGL भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप B और ग्रुप C के पदों को भरा जाएगा। जिसमें असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर, सब- इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर ऑफ इनकम टैक्स, सीनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट/ अपर डिविजन क्लर्क, ऑडिटर, टैक्स असिस्टेंट, अकाउंटेंट/ जूनियर अकाउंटेंट,जूनियर स्टेट्सटिकल ऑफिसर और स्टेट्सटिकल इनवेस्टिगेटर ग्रेड- II आदि पद शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

7 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

11 घंटे ago