Job

BSSC Inter Level : बिहार में निकलीं 11000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, इंटर लेवल का नोटिफिकेशन जारी

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने दूसरी  इंटर स्तरीय भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 12वीं पास युवाओं के लिए 11098 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 27 सितंबर 2023 से bssc.bihar.gov.in या www.onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2023 है। फीस भुगतान की अंतिम तिथि भी 11 नवंबर ही है। वैकेंसी में 5064 पद अनारक्षित हैं। ईडब्ल्यूएस के लिए 1090 पद,  बीसी के लिए 1249 पद, ईबीसी के लिए 1884, एससी के लिए 1367,  एसटी के लिए 76 और बीसी महिला वर्ग के लिए 368 पद आरक्षित हैं।

एलडीसी के खाली पद

पथ निर्माण विभाग – 38
मद्य निषेध – 340
श्रम संसाधन – 20
अल्पसंख्यक कल्याण – 63
पर्यावरण – 30
नियोजन निदेशालय – 239
श्रमायुक्त – 54
पंचायती राज – 504
खान एवं भूतत्व – 58
परिवहन – 89
नगर विकास एवं आवास – 2039
एससी-एसटी कल्याण – 238
पशु एवं मत्स्य संसाधन – 12
सहकारिता – 113

अन्य पदों के लिए विभागवार रिक्त पदों की संख्या 

एलडीसी-2 – , गृह विभाग- 19
एलडीसी-2 – , गृह विभाग – 10
फाइलेरिया निरीक्षक स्वास्थ्य – 69
सहायक अनुदेशक , मंत्री मंडल सचिवालय – 07
एलडीसी , आपदा प्रबंधन – 41
राजस्व कर्मचारी, राजस्व एवं भूमि सुधार – 3559
पंचायत सचिव, पंचायती राज- 3532
टंकण सह लिपिक – मंत्रीमडल सचिवालय – 04

योग्यता –  किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान मांगा गया है जबकि कुछ पदों के लिए हिंदी/ अंग्रेजी टाइपिंग की स्किल मांगी गई है।

आयु सीमा – 18 वर्ष से 37 वर्ष। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 से होगी। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। एससी, एसटी वर्ग के महिला व पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है।

यहां देखें नोटिफिकेशन

चयन – अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट से होगा।

आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस – 540 रुपये
सभी वर्गों की महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग – 135 रुपये
अन्य राज्य के सभी वर्गों के अभ्यर्थी – 540 रुपये

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

3 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

5 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

7 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

12 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

13 घंटे ago