International

होली विश करके ट्रोल हुए पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ; ट्वीट में लगा दी दिवाली की इमोजी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने ट्विटर पर होली की शुभकामनाएं दीं। लेकिन अपने ट्वीट में उन्होंने ऐसा क्या किया कि लोग ट्रोल करने लगे? दरअसल नवाज शरीफ ने ‘हैपी होली’ तो विश की लेकिन साथ में दीये की इमोजी लगा दी। हिंदू परंपरा के मुताबित दीये का इस्तेमाल दिवाली में किया जाता है और सोशल मीडिया पर भी लोग दिवाली विश करते हुए इस इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। दिवाली पर घर सजाने के लिए दीये जलाए जाते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग नवाज शरीफ को दोनों त्योहारों में अंतर समझाने लगे। एक यूजर ने कहा, ‘दीया दिवाली त्योहार का प्रतीक है सर।’ एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा, होली में रंग होते हैं सर दीये नहीं। आप लोगों ने हिंदू रहने दिए होते तो पता होता। हैपी होली। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सर तुसी होली वाले दिन पिचकारी दी इमोजी पाइयो।’

एक यूजर ने कमेंट किया, होली रंगों का त्योहार है और हर साल वसंत में मनाया जाता है। वहीं दिवाली अक्टूबर या नवंब में मनाई जाती है। दिवाली अंधेरे पर उजाले की विजय का सूचक है और इसपर कैंडल दीये जलाए जाते हैं। ये जो त्योहार है इसे होली कहते हैं। नवाज शरीफ के ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर लोग मीम भी बनाने लगे।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

2 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

12 घंटे ago