International

कई घंटे तक डाउन रहा ट्विटर, भारत में कई जगहों पर लोगों ने की शिकायत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर में रविवार शाम को अचानक कुछ समस्या पैदा हो गई। जानकारी के मुताबिक शाम करीब सवा सात बजे से अलग-अलग क्षेत्रों के यूजर्स ने इसकी शिकायत करनी शुरू की। डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक 64 फीसदी यूजर्स ने मोबाइल एप में ट्विटर के स्लो होने की शिकायत की। वहीं, 34 फीसदी लोगों ने इसकी वेबसाइट में समस्या होने की बात कही। गौरतलब है एलन मस्क द्वारा ट्विटर के खरीदने के बाद से ही यह विभिन्न वजहों को लेकर चर्चा में है।

सोमवार से हो रही ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा

जानकारी के मुताबिक ट्विटर सोमवार यानी 12 दिसंबर से ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। इससे ठीक एक दिन पहले ही ट्विटर के स्लो होने की प्रॉब्लम सामने आ गई। बता दें कि ट्विटर सब्सक्रिप्शन के साथ कई प्रीमियम सुविधाएं दिए जाने का दावा किया जा रहा है। इसके तहत ब्लू टिक, 1080पी का वीडियो अपलोड करने और ट्वीट्स को एडिट की सुविधा भी मिलेगी। इसको लेकर ट्विटर की तरफ से ट्वीट किया गया था। इसके मुताबिक हम सोमवार से ट्विटर ब्लू को रीलांच करने जा रहे हैं। यह वेब के लिए 8 डॉलर प्रति महीने और आईओएस के लिए 11 डॉलर प्रति महीने चुकाने होंगे।

लगातार चर्चा में है ट्वि्टर

बता दें कि ट्विटर पहले भी ब्लू सब्सक्रिप्शन की शुरुआत करने वाला था। हालांकि तब कुछ तकनीकी वजहों से इसे रोक दिया गया था। वहीं, ट्विटर को खरीदने के बाद से ही एलन मस्क अपनी तमाम गतिविधियों को लेकर लोगों के निशाने पर हैं। कभी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को कंपनी से निकालने का फैसला तो कभी ट्विटर ऑफिस में सोने की बात कहकर वह चर्चाओं में रहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

16 घंटे ago