Categories: Entertainment

अमिताभ बच्चन 80 वर्ष के हुए, जन्मदिन पर आधी रात फैंस को किया सरप्राइज…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

सदी के महानायक और हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। अमिताभ 80 वर्ष के हो गए हैं। इस अवसर पर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को आश्चर्यचकित किया। वे आधी रात को मुंबई में अपने आवास ‘जलसा’ के बाहर इकट्ठा हुए फैंस से मिलने पहुंच जाते हैं। अमिताभ को देख उनके फैंस काफी खुश हो जाते हैं और खूब तालिया बजाते हैं। उनके इस विशेष दिन पर उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बेहद खास तरीके से विश किया है।

बेटी श्वेता ने किया खास मैसेज

श्वेता ने पिता के साथ बिताए अपने मनमोहक पलों की तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया। एक तस्वीर में बिग बी श्वेता का हाथ पकड़े देखे जा सकते हैं। एक अन्य तस्वीर में बिग बी अपने दिवंगत माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के साथ खड़े हैं। कैप्शन में श्वेता ने आबिदा परवीन और नसीबो लाल के गाने ‘तू झूम’ के बोल का इस्तेमाल किया है।

पोती नव्या ने भी अलग अंदाज में दी मुबारकबाद

श्वेता के अलावा, अमिताभ की पोती नव्या ने भी उनके 80वें जन्मदिन पर उनके लिए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट लिखी। नव्या ने अपने ‘नाना’ के साथ बचपन की तस्वीरें साझा की। नव्या ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “आप ना थकोगे कभी आप न रुकोगे कभी.. कर शपथ कर शपथ ..अग्निपथ अग्निपथ। आपके जैसा कोई नहीं है और न ही कभी होगा। जन्मदिन मुबारक हो नाना।”

सात हिंदुस्तानी से करियर की शुरुआत

बता दें कि बिग बी ने 1969 में फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपने करियर की शुरुआत की। बाद में वे ऋषिकेश मुखर्जी की ‘आनंद’ (1971) में डा भास्कर बनर्जी के रूप में दिखाई दिए, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। प्रकाश मेहरा की एक्शन फिल्म ‘जंजीर’ (1973) ने अमिताभ को बालीवुड में एक स्टार के रूप में स्थापित किया और तब से वह दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

8 मिनट ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

9 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

13 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

13 घंटे ago