Education

समस्तीपुर जिले में इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा हुई शुरू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से अगले साल फरवरी में होने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं की सेंटअप परीक्षा जिले में सोमवार से शुरू हुई। समस्तीपुर जिला मुख्यालय में परीक्षा के नाम पर औपचारिकता ही पूरी की गयी। हर बेंच पर दो से तीन परीक्षार्थियों को बैठा कर परीक्षा ली जा रही थी। जिससे परीक्षार्थी एक दूसरे की नकल कर लिख रहे थे। जिला मुख्यालय के कई संस्थानों पर परीक्षा कक्ष में शिक्षक भी नजर नहीं आए।

आरएसबी इंटर स्कूल काशीपुर, प्लस टू तिरहत एकेडमी काशीपुर समेत अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के प्रधान ने बताया कि इस सेंटअप परीक्षा में जितने छात्र छात्रा शामिल हो रहे हैं वहीं अगले साल होने वाली बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। जो इस परीक्षा में शामिल नहीं हो रहे हैं वे बोर्ड परीक्षा में भीह शामिल नहीं हो पाएंगे। आरएसबी इंटर स्कूल के प्रिंसिपल सरफराज आलम ने बताया कि उनके स्कूल से कुल 582 विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए फार्म भरा था। स्कूल से लगातार अनुपस्थिति वाले 90 विद्यार्थियों का नाम स्कूल के काट दिया गया है। बाकी 682 परीक्षार्थी सेंट अप परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

प्लस टू तिरहत एकेडमी के प्रिंसिपल ए एच रहमानी ने बताया कि उनके स्कूल से 800 विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए फार्म भरा था। स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहने पर 194 विद्यार्थियों का नाम काटा गया है। बाकी 606 विद्यार्थी सेंटअप परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। विदित हो कि जिले में इंटर की सेंटअप परीक्षा में 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षार्थी साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स व वोकेबलरी संकाय के हैं जो बिहार बोर्ड से भेजे गए प्रश्नपत्र से ओएमआर सीट्स पर परीक्षा दे रहे हैं।

दो पालियों में चल रही इस परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में साइंस वाले फिजिक्स, आर्ट्स वाले फिलॉस्फी, आइकॉम वाले इंट्री प्रिन्योरसिप तथा विकेवलरी वाले फाउंडेशन कोर्स विषय की परीक्षा ली गई। दूसरी पाली की परीक्षा में साइंस में केमेस्ट्री, आर्ट्स में पॉलिटिकल साइंस, आइकॉम में अकाउंटेंसी तथा विकेवलरी में इलेक्टिव विषय ट्रेड पेपर्स 1 विषय की परीक्षा ली गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

4 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

4 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago