ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कॉलेजों में 4 वर्षीय सीबीसीएस आधारित स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए 1 लाख 34 हजार 154 चयनित छात्रों की पहली सूची जारी कर दी गई है। चयनित छात्र 3 से 6 जुलाई तक नामांकन करा सकते हैं। प्रतीक्षा सूची वाले छात्र 8 से 10 जुलाई तक करा सकते हैं।
चयन सूची से नामांकन के उपरांत रिक्त सीटों को विषयवार एवं कोटि वार विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.lnmu.ac.in पर 7 जुलाई को अपलोड कर दिया जाएगा। प्रतीक्षा सूची में अंकित छात्र- छात्राएं वेबसाइट से प्रतीक्षा सूची डाउनलोड कर चयनित महाविद्यालय में अपने कोटि के रिक्त सीटों पर नामांकन ले सकेंगे।
छात्र- छात्राएं अपना एप्लीकेशन आईडी एवं पासवर्ड से लॉग-इन कर अपना चयन पत्र एवं प्रतीक्षा सूची पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो विजय कुमार यादव ने बताया कि 1,84,483 छात्र- छात्राओं ने नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया थाI जिसमें से 1, 34, 154 छात्रों का चयन 4 वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2023- 27 के लिए कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में नामांकन के लिए किया गया है। एडमिशन अपडेशन के उपरांत नामांकित छात्रों को स्वत: विश्वविद्यालय क्रमांक जारी हो जाएगा जो पंजीयन संख्या एवं विश्वविद्यालय स्तरीय अगले सभी परीक्षाओं का क्रमांक भी होगा।
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…