समस्तीपुर :- बीएड के चार वर्षीय कोर्स में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 26 जून को 11 बजे से 1 बजे तक होगी। लेकिन परीक्षार्थियों को 9 बजे केंद्र पर पहुंचना होगा। 4783 अभ्यर्थियों के लिए दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर में 2-2 परीक्षा केंद्र बनाए गया है। परीक्षार्थियों में 2664 महिला एवं 2119 पुरुष शामिल है।
परीक्षार्थियों में पुरुष से महिला अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड विवि. के अधिकारिक वेबसाइट पर 22 जून को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी वेबसाइट से लॉग इन करके डाउनलोड कर सकेंगे। सीईटी-आईएनटी-बीएड-20 23 के राज्य नोडल पदाधिकारी ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 4783 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें 2664 महिला एवं 2119 पुरूष अभ्यर्थी हैं।
परीक्षा के लिए दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर में 2-2 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। दरभंगा में 1904 अभ्यर्थियों के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 1018 महिला और 886 पुरूष अभ्यर्थी होंगे। जबकि मुजफ्फरपुर के दो परीक्षा केंद्रों पर 2879 अभ्यर्थियों में 1646 महिला और 1233 पुरूष अभ्यर्थी हैं।
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…
समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…