CTET July 2023 Registration : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीटीईटी जुलाई 2023 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के जुलाई सत्र में शामिल होना चाहते हैं वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि सीबीएसई ने अब तक आवेदन की अंतिम तिथि व परीक्षा तिथियों के बारे में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। सीटीईटी जुलाई परीक्षा का कोई सूचना बुलेटिन या नोटिफिकेशन भी अब तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराया गया है।
आपको बता दें कि सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीटीईटी दिसंबर 2022 में 9.5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पास हुए थे। पेपर-1 में 17,04,282 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे जिसमें से 14,22,959 परीक्षा में बैठे और इनमें से 5,79,844 पास हुए। पेपर 2 में 15,39,464 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे जिसमें से 12,76,071 परीक्षा में बैठे और इनमें से 3,76,025 पास हुए। सीटीईटी परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी।
सीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के छात्रों को परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत लाना जरूरी है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए यह न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…
चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…