छपरा में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 16 यात्रियों को स्थानीय जीआरपी और आरपीएफ की मदद से पकड़ा गया है। सभी लोग बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन के पेंट्रीकार में पैंट्री के कर्मचारियों से मिलकर अवैध रूप से यात्रा कर रहे थे। बताया गया कि पैंट्री मैनेजर द्वारा अवैध रूप से 1200 और 1500 रुपये लेकर यात्रा कराई जा रही थी। अलग-अलग जगह जाने वाले लोग शामिल थे।
बताया गया कि यात्रियों के साथ पैंट्री मैनेजर और दो अन्य कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पैंट्री कार में आरपीएफ द्वारा छापेमारी में सभी को पकड़ा गया है। पेंट्री कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली कर यात्रियों को उससे सफर करवाया जाता था। फ़िलहाल सभी यात्रियों को रेलवे कोर्ट ने सोनपुर भेज दिया गया है।
आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि रेलवे सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है कि बिहार संपर्क क्रांति के पेंट्री कार में मैनेजर और कर्मचारियों की मिली-भगत से अवैध रूप से यात्रियों को यात्रा कराया जा रहा है। इसको लेकर छपरा जंक्शन स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई, जिसमें 16 लोग अवैध रूप से यात्रा करते पकड़े गए हैं। सभी पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दायर किया गया और उन्हें सोनपुर रेलवे कोर्ट भेज दिया गया है।
बताया कि पकड़े गए लोगों ने कहा कि पैंट्री कार के मैनेजर और कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से 1200 और 1500 रुपये लेकर यात्रा कराई जा रही थी। पैंट्री कार के मैनेजर और दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके ऊपर मुकदमा दर्ज करते हुए रेलवे न्यायालय में भेजा गया है। यात्रा करने वाले सभी लोग दिल्ली से बिहार के अलग-अलग जिलों में जा रहे थे।
समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट पर लक्ष्मी टॉकीज के समीप दो दिनों पहले टोटो…
समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…
समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…
समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…