Education

CTET 2022 Answer Key : जारी हुआ केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा का आंसर की, यहां करे डाउनलोड

सीबीएसई की ओर आयोजित की गई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (CTET 2022) परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी गई है। सीटीईटी दिसंबर 2022 की परीक्षा 7 फरवरी 2023 को पूरी हुई थी, अब कई दिन से लाखों को अभ्यर्थियों को सीटीईटी की आंसर और रिजल्ट जारी होने का इंतजार था। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। सीटीईटी 2022 की आंसर की अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक कर सकते है, साथ ही आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से निर्धारित सीटीईटी 2022 शेड्यूल के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 और 29 दिसंबर को, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 23, 24, 25, 27, 28, 29, 30 जनवरी को और 1, 2 3, 4, 6 और 7 फरवरी 2023 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई है। 11 जनवरी, 18 जनवरी और 24 जनवरी को तकनीकी दिक्कतों के चलते कुछ परीक्षा केंद्रों में सीटीईटी स्थगित कर दी गई थी जिसका आयोजन भी बाद में करा लिया गया था।

सीटीईटी दिसंबर 2022 के लिए 32.45 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस प्रकार से कह सकते हैं कि करीब 30 लाख अभ्यर्थियों को सीटीईटी रिजल्ट और आंसर की जारी होने का इंतजार है। अभ्यर्थियों को सलाह है सीटीईटी 2022 संबंधित सूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट भी देखते रहें।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। सीटीईटी को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

4 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

12 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

13 घंटे ago