Bihar

बिहार: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, सेवा निवृत शिक्षक को अनआपत्ति प्रमाण देने के लिए मांग रहा था नजराना

मोतिहारी में निगरानी ने एक हेडमास्टर को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी हेडमास्टर त्रिभूवन शाह मोतिहारी के पताही प्रखंड के बोकाने गांव स्थित ब्रजबिहारी लाल प्लस टू स्कूल के हेडमास्टर हैं।

हेडमास्टर त्रिभुवन साह पर आरोप है कि वे एक सेवा निवृत HM मो. सफीउल्लाह से नो ड्यूज देने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। पीड़ित सफीउल्लाह ने इस बात की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत मिलने पर निगरानी ने जाल बिछाया और आरोपी त्रिभुवन साह को ब्रजबिहारी लाल प्लस टू स्कूल विद्यालय में ही 15 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। निगरानी टीम आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले पटना के लिए रवाना हो गई।

पीड़ित सेवा निवृत शिक्षक ने दिसम्बर में की थी शिकायत 

पूर्वी चंपारण के फेन्हारा टोला पोखरिया निवासी सेवा निवृत शिक्षक मो. सफीउल्लाह ने 30 दिसंबर 2022 को त्रिभूवन शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि अंतिम वेतन प्रमाण पत्र (L.PC) एवं अनआपत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। निगरानी ने मामले की जांच की जिस्मेवं आरोप सत्य पाया गया। जिसके बाद निगरानी ने धावा दल का गठन किया और 15 हजार रुपये घूस लेते हेडमास्टर को गिरफ्तार किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

7 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

9 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

15 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

15 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

16 घंटे ago